GMCH STORIES

कटारिया का 78वां के जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

( Read 4668 Times)

13 Oct 21
Share |
Print This Page
कटारिया का 78वां के जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

उदयपुर प्रतिपक्ष नेता व नगर विधायक गुलाब चन्द कटारिया का 78वां जन् दिवस पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूरे शहर के सभी मंडलों में हर्षोल्लास के साथ मनाया। भाजपा राणा प्रताप मंडल शहर जिला की ओर से बोहरा गणेश मंदिर में आयोजित समारेाह में कटारिया ने पूजा अर्चना कर पूरे देश में अमन चेन की कामना की। समारेाह में सभी कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से कटारिया को उपरणा, बुके देकर सम्मान किया। इस अवसर पर निम्बाहेड़ा के पूर्व विधायक श्रीचंद कृपलानी, चितौड़गढ के जिलाध्यक्ष गोतम दक ने भी कटारिया को बुके भेंट कर जन्म दिन की बधाई दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, महामंत्री गजपाल सिंह, किरण जैन, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र मारू, महामंत्री सुनील जैन, गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चैधरी, करणमल जारौली, कन्हैया लाल वैष्णव, सुनील वसीटा, अशोक आमेटा,  सहित मंडल के पार्षद, पूर्व पार्षद, शक्ति केन्द्र प्रभावी, भाग अध्यक्ष  सहित कार्यकर्ताओं ने कटारिया का स्वागत किया।
इस अवसर पर कटारिया ने कहा कि सब कार्यकर्ताओं की मेहनत से ये गुलाब चंद कटारिया  यहा तक पहुंचा है , मेरी कोई हेसियत नहीं है , हजारो कार्यकर्ताओं की मेहनत व प्रेम है पार्टी के प्रति। सभी ने अपने अपने मोर्चे पर कार्य किया, भाग्यशाली मैं हॅू और मैं इस जगह पहुंच गया। मेरे कई साथी है जिनके भाग्य मे चुनाव जितना व यहा तक पहुंचना नहीं है। ऐसा नही कि उन कार्यकर्ताआंे का देश निर्माण में योगदान कम है ऐसा नहीं।  देश निर्माण में ऐसे असंख्य लोग है जिनका नाम पता भी नहीं मालूम। लेेकिन जिस रास्ते पर हम चल रहे थे उस रास्ते ईश्वरीय शक्ति ही हमारी मदद कर रही थी। हमने कभी सोचा भी नही था कि हमारा भी राज आयेगा, लेकिन आप सभी समर्पित कार्यकर्ताआंे की वजह से ही ऐसा हो पाया है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like