GMCH STORIES

मुख्यमंत्री के बुलावे पर कोटा के शहर काजी जुबेर जयपुर पहुंचे

( Read 9652 Times)

17 Jun 23
Share |
Print This Page
मुख्यमंत्री के बुलावे पर कोटा के शहर काजी जुबेर जयपुर पहुंचे

मुख्यमंत्री के बुलावे पर कोटा के शहर काजी जुबेर जयपुर पहुंचे,कोटा के मुसलमानो की विभन्न समस्याओं पर हुई चर्चा के डी अब्बासी कोटा जून। कोटा शहर के शहर काजी जुबेर अहमद राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बुलावे पर जयपुर पहुंचे जहां पर कोटा के मुसलमानो की अनेकों मुख्य समस्याओं पर मुख्य मंत्री अशोक गहलोत से सीधे बातचीत हुई। शहर काजी जुबेर अहमद से हुई बातचीत में उन्होंने हमारे संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बुलावे पर वह जयपुर गए थे। शहर काजी जुबेर अहमद बताया कि शहर के मुसलमानो की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को रूबरू कराया गया। शहर काजी जुबेर अहमद ने बताया कि कोटा में यूनानी कॉलेज खोलने,कॉलेज में उर्दू विषय को खोलने,भीमगंजमंडी क्षेत्र के कब्रिस्तान, बोरखेड़ा की कब्रिस्तान, बरकत उद्यान मस्जिद की समस्याओं को हल करने सहित अनको समस्याओं के हल कराने के लिए उन्हें पत्र दिया गया। मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने जल्द ही इन कामों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। शहर काजी जुबेर अहमद ने उस अफवाह का भी खंडन किया जिसमे बताया जा रहा है कि शहर काजी जुबेर अहमद  कोटा के सुन्नी मोलानाओ को अपने साथ नही ले गए। शहर काजी जुबेर अहमद ने बताया कि उन्हें मुख्य मंत्री का दावत नामा मिला था तो वह किसी और केसे अपने साथ ले जा सकते है। शहर काजी जुबेर अहमद ने बताया कि मेने अपनी कौम की समस्याओं को मुख्यमंत्री के आगे रखी है उम्मीद है उन समस्याओं को जल्द हल किया जाएगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like