राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज महाराष्ट्र के नासिक में विशेष समारोह में सैन्य उड्डयन कोर को ध्वज प्रदान किया। इस अवसर पर देवलाली में आर्टिलरी विद्यालय में भव्य परेड आयोजित की गई। राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि सैन्य उड्डयन कोर पर भारतीय सेना और राष्ट्र को गर्व है। इस कोर ने दो महावीर चक्र, 16 वीरचक्र, 13 शौर्यचक्र, 115 सेना पदक और 45 विशेष सम्मान अर्जित किये हैं।
राष्ट्रपति महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात के पांच दिन की यात्रा पर हैं। वे आज बाद में कर्नाटक पहुंचेंगे और मैसूरू के महाराजा श्रीजय चामराज वाडियार के जन्म शताब्दी समारोहों में हिस्सा लेंगे। श्री कोविंद शुक्रवार को मैसूरू स्थित वरूणा गांव में जे एस एस एकेडमी उच्च शिक्षा अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखेंगे। राष्ट्रपति का शनिवार को बेंगलूरू के स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान के दौरे का भी कार्यक्रम है।