GMCH STORIES

कोटा में ईद का जश्न बड़े पैमाने पर

( Read 1857 Times)

11 Apr 24
Share |
Print This Page
कोटा में ईद का जश्न बड़े पैमाने पर

  कोटा अप्रैल। कोटा में ईदुल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कोटा की ईदगाह के साथ साथ कोटा शहर की प्रमुख मस्जिदों के अलावा कोटा की सेंटर जेल में भी ईदुल फितर की नमाज अता की गई। ईदगाह सहित सभी मस्जिदों में नमाज पढ़ने वालों की भारी भीड़ थी।रमजान के मुकद्दस महीने के बाद बुधवार को चांद नजर आते ही गुरुवार को सुबह से ही ईद की नमाज के लिए अकीदतमंदों ने ईदगाह और शहर की प्रमुख मस्जिदों की  ओर जाने का रुख किया। किशोरपुरा मुख्य ईदगाह में शहर काजी जुबेर अहमद ने ईद की नमाज अदा कार्रवाई। ईद  की नमाज के देश में अमन चैन खुशहाली की दुआएं करवाई। हजारों की तादाद में नमाज अदा करने पहुंचे सभी ने देश में अमन चैन खुशहाली की दुआएं की।नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर ईद की बधाई दी। इस दौरान शहर काजी जुबेर अहमद ने कहा कि ईद का त्योहार खुशियां बढ़ाने वाला त्योहार बताया। यह त्योहार हमे साथ रहना, गरीबों की मदद करना सिखाता है। एक महीने तक लोग रोजे रखकर भूखे प्यासे रहते हैं और खुद खुद को बुराइयों से बचाते है। लेकिन इसके बाद फर्ज है कि गरीबों को भी ईद की खुशियां मनाने का मौका मिले। इसलिए इन लोगों की जो मदद हो वह की जाती है और करनी चाहिए। यह त्यौहार गिले शिकवे भूलकर गले लगना सिखाता है। भाईचारे को बढ़ाना सिखाता है। इंसानियत ही सबसे ऊपर है। ईदगाह पर जनप्रतिनिधियों ने भी पहुंचकर सभी को ईद की मुबारकबाद दी। 

 

ईदगाह के बाहर ईद मिलन समारोह भी आयोजित किया गया जिसमे कोटा कलेक्टर डॉ  रविंद्र गोस्वामी, सिटी एसपी अमृता दूहन और  प्रहलाद गुंजल, राखी गौतम,रविंद्र त्यागी, क्रांति तिवारी, पार्षद सलीना शेरी, उमर सीआईडी, अख्तर खान अकेला शहीद कई कांग्रेसी नेताओ ने शहर वासियों को ईद की मुबारकबाद दी और सेवइयां खिलाकर मुंह मीठा कराया। ईद के त्यौहार पर  जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह चाक चौबंद था। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के माकूल इंतजाम थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , Kota News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like