GMCH STORIES

म्यूजिक डायरेक्टर मुन्ना दुबे ने मुंबई में फिल्मी सितारों के बीच मनाया अपना जन्मदिन

( Read 4625 Times)

22 Jan 23
Share |
Print This Page

म्यूजिक डायरेक्टर मुन्ना दुबे ने मुंबई में फिल्मी सितारों के बीच मनाया अपना जन्मदिन

बॉलीवुड व भोजपुरी की दुनिया में अपनी संगीत से सबों के दिलों में छा जाने वाले म्यूजिक डायरेक्टर मुन्ना दुबे का आज जन्मदिन है। इस मौके पर मुंबई में एक जोरदार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें फिल्मी सितारों की रंगारंग महफिल जमी और सबों ने केक काटकर मुन्ना दुबे को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके जन्मदिन को खूब सारी मस्तियों के साथ यादगार बना दिया। 

मुन्ना दुबे की इस रॉकिंग बर्थडे पार्टी में मुख्य रूप से लालबाबू पंडित संजय भूषण पटियाला, कनक यादव, प्रेम राय ,तृषा खान ,जोया खान ,दीपक त्रिपाठी, विजय पांडे, विजय यादव ,कुणाल तिवारी, धीरेंद्र झा, केके गोस्वामी, शिवा देवनाथ ,अयाज खान, रीना कुमारी, सत्येंद्र सिंह, दीपक गुप्ता , अमरीश सिंह ,राधा सिंह,शिवानी मिश्रा ,रत्नेश यादव, ओम यादव, रैपर हितेश्वर, पुनीत भारद्वाज और संजय यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे जिन्होंने संगीतकार मुन्ना दुबे को जन्मदिन पर उन्हें खूब सारी दुआएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मुन्ना दुबे के बर्थडे पार्टी में मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या से आए चंद्रांशु महाराज जी ने भी उनके लिए मंगल कामनाएं की और कहा कि मुन्ना दुबे सफलता की बुलंदियों पर पहुंचे और उनका आने वाला हर जन्मदिन इससे भी खास हो। 

https://youtu.be/f-BHGHwrYtM

आपको बता दें कि मुन्ना दुबे इंडस्ट्री के बेहद प्रतिभाशाली और मंजे हुए म्यूजिक डायरेक्टर हैं, जिनके गानों पर दर्शक अपने कदम थिरकने से नहीं रोक सकते हैं। मुन्ना दुबे ने अपनी मेहनत से यह साबित किया है कि कोई भी काम अगर लगन और मेहनत से की जाए तो सफलता उनसे दूर नहीं रह सकती। यही वजह है कि आज उनके चाहने वालों की भी फेहरिस्त लंबी है, जिन्होंने उनके जन्मदिन पर उनके लिए बहुत सारी शुभकामनाएं फोन और सोशल मीडिया के जरिए भी भेजी, जिसका उन्होंने आभार भी व्यक्त किया है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like