GMCH STORIES

डा. हर्ष वर्धन ने भाजपा, दिल्ली के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता को बधाई दी

( Read 18216 Times)

02 Jun 20
Share |
Print This Page
डा. हर्ष वर्धन ने भाजपा, दिल्ली के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता को बधाई दी

डा. हर्ष वर्धन ने भाजपा, दिल्ली के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता को बधाई दी।

श्री आदेश गुप्ता अपनी सूझ बूझ, अनुभव और प्रखर सोच से पार्टी को फिर सशक्त बना सकेंगे - डा. हर्ष वर्धन

केंद्रीय मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि नव नियुक्त अध्यक्ष श्री नरेंद्र मोदी जी और श्री जगत प्रकाश नड्डा जी की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

नई दिल्ली,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डा. हर्ष वर्धन ने भाजपा, दिल्ली के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता को नया दायित्व मिलने पर अपनी हार्दिक बधाई और अनेक शुभकामानाएं दी हैं।

डा. हर्ष वर्धन ने कहा है कि श्री आदेश गुप्ता के पास पार्टी को फिर सशक्त बनाने के लिए पर्याप्त क्षमता, सूझ बूझ, अनुभव और प्रखर सोच है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्त्ताओं के साथ उनकी आत्मीय निकटता पार्टी को सक्रिय बनाने में साधक सिद्ध होगी। उन्होंने यह विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा दिल्ली के नए अध्यक्ष प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा की आशाओँ और अपेक्षाओं पर खरा उतरने के प्रयास कर सकेंगे। इसके अलावा वे कार्यकर्त्ताओं में नए उत्साह, स्फूर्ति, शक्ति और सक्रियता का संचार भी कर सकेंगे। डा. हर्ष वर्धन ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर रहे श्री आदेश गुप्ता को दिल्ली के स्थानीय मुद्दों की समझ है। इस बल पर वे समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करने में अपनी सक्षमता सिद्ध कर सकेंगे।

डा. हर्ष वर्धन ने आशा व्यक्त की कि श्री आदेश गुप्ता, डा. श्यामा प्रसाद मुकर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन और आदर्शों से प्ररेणा लेकर जन जन के कल्याण और विकास के लिए पार्टी को समर्पित करने के भी सार्थक प्रयास कर सकेंगे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion
Subscribe to Channel

You May Like