GMCH STORIES

सूत की माला, तिरंगा उपरणा पहनाकर उनको प्रशस्ति पत्र

( Read 6139 Times)

03 May 23
Share |
Print This Page

सूत की माला, तिरंगा उपरणा पहनाकर उनको प्रशस्ति पत्र

उदयपुर/   महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल धानमंडी में मंगलवार को छात्र-छात्राओं का रिजल्ट घोषित किया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति एवं शांति अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सूत की माला, तिरंगा उपरणा पहनाकर उनको प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका अभिनन्दन किया।
शर्मा ने इस मोके पर अपने संबोधन में कहा कि माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा 19 जून 2019 को एक अभिनव पहल करते हुए राज्य में सरकारी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की शुरुआत की पूरे प्रदेश में जगह-जगह राज्य सरकार ने महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोलें इसके माध्यम से अब निर्धन बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा ले पा रहे हैं तथा अब गांव के बच्चे भी इंग्लिश मीडियम की शिक्षा प्राप्त कर बड़े शहरों के बच्चों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो पा रहे हैं!
मुख्यमंत्री महोदय हमेशा मंच से कहते हैं कि हिंदी हमारी मातृभाषा है लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अंग्रेजी के शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण हो गई है अंग्रेजी पढ़ने वाला बच्चा पूरी दुनिया के बच्चों के साथ खड़ा हो सकता है और अपना भविष्य    संवार   सकता है!
 इस कड़ी में सरकारी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय को खोला जाना एक अनूठा कदम है!
उदयपुर जिले में वर्तमान में 42 अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित है माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने बजट 2023-24 में 23 अतिरिक्त महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की घोषणा की है इस प्रकार अब जिले में कुल महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की संख्या 65 हो जाएगी! वर्तमान में उदयपुर जिले में महात्मा गांधी विद्यालयों में कुल नामांकन लगभग 14000 है!
 जिले के प्रथम अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का शुभारंभ धानमंडी में हुआ यहां 12वीं कक्षा के पहले बैच की शुरुआत भी अब होने जा रही है! जो कि इस अभियान की सफलता को दर्शाता है!
माननीय मुख्यमंत्री का संकल्प है कि राज्य के हर एक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले जिससे कि वह अपना भविष्य संवार सकें!
शर्मा ने स्कूल की प्राचार्य रिचा रूपल का विद्यालय में उत्कृष्ट परिणाम देने पर गांधी टोपी एवं सूत की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

 इस मौके पर पार्षद फिरोज अहमद शेख, उमेश शर्मा, डॉ. संदीप गर्ग, अशफाक कुरैशी, जगदीश जाट, कमलेश सुथार, नीता नालवानी सहित स्कूल का स्टाफ, बच्चों के अभिभावक मौजूद थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like