GMCH STORIES

हिन्दी दिवस पर 151 पौधे रोपे

( Read 388 Times)

15 Sep 25
Share |
Print This Page
हिन्दी दिवस पर 151 पौधे रोपे

उदयपुर। सामाजिक जीवन में भाषा का अपना महत्व है. इसी तरह प्रकृति का सभी जीवों पर विशेष महत्व हैं, ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम प्रकृति को जोड़े रखने में सहायक बने। बिगड़ते पारिस्थितिकी तंत्र के लिए मनुष्य की वैश्विक प्रगति ही जिम्मेदार हैं, अतः प्रकृति के साथ संतुलन को बनाये रखने की जिम्मेदारी भी मनुष्य की ही हैं। इसके लिए जरूरी हैं कि समाज में प्रकृति के सानिध्य की जागरुकता बढ़े। य़ह विचार एल. आई. सी. के विकास अधिकारी विजय मारू ने हिंदी दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम में रखे।

हर वर्ष की भांति विद्या भवन संस्था के प्रकृति साधना केंद्र पर आयोजित सघन पौधारोपण कार्यक्रम में संस्था के आर. एल.  श्रीमाल  ने प्रकृति साधना केन्द्र के बारे में उपस्थित अभिकर्ताओं को जानकारी प्रदान की। वन्यजीव विशेषज्ञ डॉक्टर विनय दवे द्वारा प्रकृति में मनुष्य के व्यापक हस्तक्षेप और इससे वन्य जीवों पर प्रभाव को रेखांकित किया। वन्य जीवों की भी संप्रेषण हेतु अपनी भाषा होती हैं। अतः अपनी मातृ भाषा का सही सम्मान अपने परिस्थितिकी तंत्र के सहायक बनने में भी है.

कार्यक्रम में योगेन्द्र पचौरी, शबाना मियाजी, डॉक्टर प्रेमलता  मोनिका कुमावत, दीपक जैन, मोहन लाल गायरी, नरपत सिंह, शुभम जैन, विनय सिंह, निरंजना सिंह, कालू सिंह देवड़ा, खुशाल मेहता, हरीश भाटिया, पुरुषोत्तम पालीवाल, विनोद वैरागी, राजेन्द्र सिंह,  चेतना कुँवर, घनश्याम नागदा इत्यादि ने कार्यक्रम में भाग लिया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like