चातुर्मास के सफल आयोजन पर अडिन्दा पार्श्वनाथ तक पदयात्रा आयोजित

( Read 5288 Times)

28 Oct 22
Share |
Print This Page
चातुर्मास के सफल आयोजन पर अडिन्दा पार्श्वनाथ तक पदयात्रा आयोजित

उदयपुर। सकल दिगंबर जैन समाज सवीना द्वारा भव्य चातुर्मास के दौरान उपाध्याय मुनि दया ऋषि व मुनि शैलनंदी गुरुदेव के सानिध्य में सवीना मे चार्तुमास के सफल आयोजन पर आज अडिंदा पार्श्वनाथ तक पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया।
पदयात्रा में सैकड़ों भक्तो ने गुरुदेव के सानिध्य में पूरे रास्ते में नाचते गाते हुए पैदल यात्रा अडिंदा पार्श्वनाथ तीर्थ स्थान पर पूरी की। अडिंदा में गुरुदेव के सानिध्य मे सुबह शांति धारा अभिषेक एवं गुरुदेव आहार चर्या हुई, उसके बाद पद यात्रा मे आने वाले सभी छोटे बच्चंे व बड़ांे सहित सभी यात्रियों का सम्मान किया गया।
अडिंदा पदयात्रा के मुख्य सहयोग सेठ मांगीलाल लखावला एवं लक्ष्मीलाल, राजकुमार  वेलावत का रहा। अडिंदा पदयात्रा के मुख्य संयोजक रमेश जोलावत,  मांगीलाल वेलावत, रोशन वेलावत मनीष वेलावत रोशन चित्तौड़ा राकेश दोषी अनिल मुंडलीया हजारी वेलावत दीपक देवड़ा कमलेश लखावला राजकुमार वेलावत दिलीप मुंडलिया सुनील मुंडलिया,  बसंत लखावला, विनीत चित्तौड़ा रहं।े
संस्थान के अध्यक्ष नरेंद्र मुंडलिया ने बताया की अड़िंदा पदयात्रा में प्रथम स्थान पर राजकुमार ज्योति वेलावत दीक्षांत लखावला, इंदरलाल वेलावत, सिद्धि मुण्डलिया रोशन-अंजू देवी चित्तोड़ा, राहुल - सोनू चित्तोड़ा माया देवी भागवंती मुण्डलिया सुमन शर्मा, निष्ठा देवड़ा रहे। यह जानकारी चातुर्मास कमेटी के महामंत्री रमेश सिंघवी ने दी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like