GMCH STORIES

पारस हेल्थ उदयपुर में नई RFA तकनीक से वैरिकोज वेन का सफल इलाज

( Read 750 Times)

21 Jul 25
Share |
Print This Page
पारस हेल्थ उदयपुर में नई RFA तकनीक से वैरिकोज वेन का सफल इलाज

 

उदयपुर,  पारस हेल्थ उदयपुर ने हाल ही में अपनी नवीनतम रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन (RFA) मशीन की मदद से वैरिकोज वेन और सैफेनोफेमोरल जंक्शन (SFJ) इंकोम्पिटेंस से पीड़ित एक मरीज का सफल इलाज किया है। यह सफलता अस्पताल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो कम चीरा वाली, सुरक्षित और तेज़ रिकवरी वाली वैस्कुलर ट्रीटमेंट्स की दिशा में एक ठोस कदम है।

यह प्रक्रिया 68 वर्षीय मरीज पर की गई, जो कई वर्षों से टांगों में सूजन, भारीपन और असुविधा जैसी वैरिकोज वेन की आम समस्याओं से जूझ रहा था। जांच में SFJ इंकोम्पिटेंस की पुष्टि हुई, जिसमें टांग की नसों के वाल्व सही तरीके से काम नहीं करते और खून का प्रवाह उल्टा हो जाता है।

इस इलाज का नेतृत्व डॉ. अभिषेक व्यास, कंसल्टेंट – एडवांस्ड लेप्रोस्कोपिक एंड बैरियाट्रिक सर्जरी, पारस हेल्थ उदयपुर ने किया। उन्होंने बताया कि यह तकनीक लेजर की तुलना में कहीं अधिक सुरक्षित है। "जहां लेजर का तापमान 300°C तक पहुंच सकता है, वहीं RFA में तापमान नियंत्रित तरीके से अधिकतम 120°C तक ही रहता है, जिससे आसपास के ऊतकों को नुकसान नहीं होता और दर्द, सूजन या अन्य जटिलताओं की आशंका बेहद कम हो जाती है। इस मरीज को बेहद मामूली दर्द हुआ, कोई सूजन नहीं आई और वह कुछ ही घंटों में सहजता से चलने लगे। यह पूरी प्रक्रिया लोकल एनेस्थीसिया में की जाती है, जिससे रिकवरी बहुत तेज़ होती है और जोखिम भी कम होता है।"

डॉ. व्यास ने आगे कहा, "SFJ जैसे मामलों में जहां सटीकता बेहद महत्वपूर्ण होती है, वहां RFA एक अत्यंत प्रभावी और मरीज-अनुकूल विकल्प है। पारस हेल्थ का उद्देश्य न सिर्फ तकनीकी प्रगति लाना है बल्कि मरीजों की सुरक्षा, बेहतर क्लीनिकल परिणाम और शीघ्र स्वस्थ होने को प्राथमिकता देना भी है। यह केस हमारी इस प्रतिबद्धता का प्रमाण है कि हम उदयपुर व आस-पास के क्षेत्रों में विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना चाहते हैं।"

आज की तारीख में रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन वैरिकोज वेन के इलाज के लिए एक पसंदीदा विकल्प बनता जा रहा है, खासकर उन मरीजों के लिए जो पारंपरिक सर्जरी या लेजर ट्रीटमेंट से बचना चाहते हैं। यह तकनीक ऊतक क्षति को कम करती है, तेज़ रिकवरी देती है, निशान नहीं छोड़ती और सही तरीके से किए जाने पर जटिलताओं या रोग की पुनरावृत्ति की संभावना भी कम होती है।

नई RFA तकनीक के साथ पारस हेल्थ उदयपुर अपनी उपचार क्षमताओं को और सशक्त बना रहा है। अस्पताल का लक्ष्य है कि आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञता के समन्वय से मरीजों को सर्वश्रेष्ठ इलाज प्रदान किया जाए। पारस हेल्थ उदयपुर निरंतर एक क्षेत्रीय केंद्र के रूप में उभर रहा है, जहां वैस्कुलर व लेप्रोस्कोपिक प्रक्रियाओं का उच्चतम स्तर का इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है — वह भी करुणा और तकनीकी कुशलता के साथ।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like