GMCH STORIES

सातवें दिन भी मोबाइल क्रांति के रूप में घर से जारी रहा संविदा/एस.एफ.एस. कर्मचारियों का धरना

( Read 1187 Times)

21 Jul 25
Share |
Print This Page

सातवें दिन भी मोबाइल क्रांति के रूप में घर से जारी रहा संविदा/एस.एफ.एस. कर्मचारियों का धरना

उदयपुर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में कार्यरत स्ववित्त पोषित सलाहकार बोर्ड के अन्तर्गत कार्य करने वाले कर्मचारी आज सातवें दिन भी अपनी पांच सूत्रीय मांगों के साथ मोबाइल क्रांति के रूप में घर से धरना जारी रखा।

अध्यक्ष, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय संविदा/एस.एफ.एस. कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष श्री नारायण लाल सालवी ने बताया कि रविवार को विश्वविद्यालय में अवकाश होने के कारण कर्मचारियों ने अपने-अपने घर से मोबाइल क्रांति के रूप में सातवें दिन भी धरना ऑनलाइन जारी रखा। 

आज रविवार को सभी कर्मचारियों ने मोबाइल के सोशल मीडिया के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी मांगों को पहुंचाया।  जिसमें राजनीतिक, सामाजिक एवं सरकार के प्रशासनिक अधिकारी शामिल है। लोगों को 5 सूत्रीय मांगों के बारे में जानकारी दी कि किस तरह से विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारियों का मानसिक एवं आर्थिक शोषण कर रहा है। कर्मचारियों के द्वारा अपनी वाजिब मांगों के लिए दिए जा रहे शांतिपूर्ण धरने को किसी भी तरह से खत्म करना चाह रहा है और इसके लिए  नित नए हटकंडे अपना रहा है। इससे विश्वविद्यालय प्रशासन विश्वविद्यालय की छवि को धूमिल करने पर उतारू है। 

लोगों तक ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों की व्यथा पहुंचने के लिए संगठन द्वारा शनिवार को सोशल मीडिया व्हाट्सएप चैनल बनाया गया। जिसमें एक दिन की मोबाइल क्रांति से लगभग 300 सदस्य बन गए और करीब 1000 लोगों तक संविदा/एस.एफ.एस. कर्मचारियों की बात पहुंची है। इसमें कई राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने संविदा/एस.एफ.एस. कर्मचारियों को उनका साथ देने के लिए आश्वस्त किया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के असंवैधानिक आदेशों एवं संकीर्ण मानसिकता के खिलाफ धरना सोमवार से बड़े स्तर भी जारी रहेगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion
Subscribe to Channel

You May Like