ख्वाजा साहब की महाना छठी में उमड़े अकीदतमंद
( Read 5320 Times)
11 Aug 16
Print This Page
अजमेर|महान सूफीसंत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की महाना छठी बुधवार को शान शौकत से मनाई गई। इस रस्म में शरीक होने के लिए आशिकान ख्वाजा की भीड़ उमड़ी।
बड़ी संख्या में जायरीन छठी की फातिहा में शरीक होने के लिए पहुंचे। सुबह 9 बजे तक दरगाह परिसर जायरीन से भर चुका था। दरगाह के अहाता नूर में खादिमों ने इस रस्म को अदा कराया। शिजराख्वानी के बाद सलातो सलाम पढ़ा गया। अकीदतमंदों ने मुल्क सूबे में अमन खुशहाली के लिए दुआ की। दुआ के दौरान अनेक अकीदतमंद भावुक हो गए। छठी शरीफ की रस्म के दौरान दरगाह परिसर जायरीन से अटा हुआ नजर आया। जन्नती दरवाजा के सामने वाले एरिया, शाहजहांनी मस्जिद का सेहन, बाबा फरीद का सेहन, महफिल खाना के सामने का दालान, बुलंद दरवाजे के पास वाला एरिया और निजाम गेट तक जायरीन जमा थे।
This Article/News is also avaliable in following categories :