उदयपुर सेंट मेरीज़ 1964 के विद्यार्थियों ने 60 वर्ष बाद अपना वार्षिक स्नेह मिलन आज एक निजी आवास में मना अपने स्वर्णिम विधार्थी युग का पुनः स्मरण किया | विमल शर्मा ने बताया की उस युग में भी सेंट मेरीज़ लड़के लकड़ियां को पाँचवी तक सह - शिक्षा देता रहा | उनके 60 वर्ष पूर्व के 34 (18 लड़कियां + 16 लड़के) सहपाठी विगत 15 वर्षा से नियमित मिलते रहते है व पारिवारिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होते है | यह पुनर्मिलन उस वक्त लिए गए क्लास फोटो को आधार बना कर सोशियल मीडिया फेसबुक एवं व्हाट्सप्प के सदुपयोग से संभव हुआ है |
आज के कार्यक्रम में संध्या, भारती, महेंद्र, विमल व दिनेश ने संस्कृतिक प्रस्तुतियां दी एवं मेहमूद, बहारुन, नीता, नैंसी, मुक्ता, यूनुस, तसनीम, अनुपमा, गिल रॉय, ग़ज़ल सम्मिलित रहे | इस अवसर पर सभी को विमल शर्मा द्वारा लिखित कविता व फोटो कोलाज फ्रेम स्मृति चिन्ह के रूप में दिया गया