सेंट मेरीज़ के पूर्व छात्र 1964 का स्नेह मिलन आयोजित 

( 4860 बार पढ़ी गयी)
Published on : 04 Oct, 25 13:10

सेंट मेरीज़ के पूर्व छात्र 1964 का स्नेह मिलन आयोजित 

उदयपुर  सेंट मेरीज़ 1964 के विद्यार्थियों ने 60 वर्ष बाद अपना वार्षिक स्नेह मिलन आज एक निजी आवास में मना अपने स्वर्णिम विधार्थी युग का पुनः स्मरण किया | विमल शर्मा ने बताया की उस युग में भी सेंट मेरीज़ लड़के लकड़ियां को पाँचवी तक सह - शिक्षा देता रहा | उनके 60 वर्ष पूर्व के 34 (18 लड़कियां + 16 लड़के) सहपाठी विगत 15 वर्षा से नियमित मिलते रहते है व पारिवारिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होते है | यह पुनर्मिलन उस वक्त लिए गए क्लास फोटो को आधार बना कर सोशियल मीडिया फेसबुक एवं व्हाट्सप्प के सदुपयोग से संभव हुआ है | 

आज के कार्यक्रम में संध्या, भारती, महेंद्र, विमल व दिनेश ने संस्कृतिक प्रस्तुतियां दी एवं मेहमूद, बहारुन,  नीता, नैंसी, मुक्ता, यूनुस, तसनीम,  अनुपमा, गिल रॉय, ग़ज़ल सम्मिलित रहे |   इस अवसर पर सभी को विमल शर्मा द्वारा लिखित कविता व फोटो कोलाज फ्रेम स्मृति चिन्ह के रूप में दिया गया


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.