GMCH STORIES

उदयपुर में 77वां विजयादशमी महोत्सव 2 अक्टूबर को, भव्य शोभायात्रा और 70 फीट ऊँचे रावण का होगा दहन

( Read 492 Times)

22 Sep 25
Share |
Print This Page

उदयपुर में 77वां विजयादशमी महोत्सव 2 अक्टूबर को, भव्य शोभायात्रा और 70 फीट ऊँचे रावण का होगा दहन

उदयपुर। परंपराओं और आस्था से सराबोर शहर उदयपुर में इस बार विजयादशमी महोत्सव और भी भव्य रूप में मनाया जाएगा। श्री बिलोचिस्तान पंचायत एवं श्री सनातन धर्म सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 2 अक्टूबर, गुरुवार को महाराणा भूपाल स्टेडियम, चेतक पर 77वां दशहरा महोत्सव आयोजित होगा।

 

इस महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारियों को लेकर शक्ति नगर स्थित सनातन धर्म मंदिर में समिति और पंचायत के सदस्यों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राजकुमार तुलसीजा ने की।

 

धार्मिक अनुष्ठानों से होगा शुभारंभ

महासचिव विजय आहुजा ने बताया कि परंपरा के अनुरूप महोत्सव का आगाज शक्ति नगर स्थित सनातन मंदिर में सुबह 9 बजे नवजात शिशुओं के बाल मुंडन संस्कार से होगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे भगवान राम और लक्ष्मण द्वारा शिव पूजन किया जाएगा।

 

शोभायात्रा और सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम

शाम का माहौल धार्मिक उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर होगा। दोपहर 3:30 बजे सनातन धर्म मंदिर से निकलने वाली शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए शाम 5:30 बजे स्टेडियम पहुंचेगी। इसमें भगवान श्रीराम की झांकी समेत कई आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन होगा।

 

शाम 6:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसके बाद 7 बजे आकाश आतिशबाजी से जगमगाएगा। 7:30 बजे लंका दहन और फिर 7:45 बजे रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन होगा।

 

विशेष आकर्षण: 100 फीट लंबी सोने की लंका

इस बार आयोजन का आकर्षण और भी बढ़ गया है। रावण का पुतला 70 फीट, मेघनाथ और कुंभकरण 65 फीट ऊँचे होंगे। वहीं 100 फीट लंबी सोने की लंका का निर्माण विशेष तकनीकी से मथुरा से आए शाकिर अली और उनकी टीम कर रही है। यह नजारा दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा।

 

सेवा समिति के हेमन्त गखरेजा ने बताया कि विजय तिलक परम श्रद्धेय श्री शैलेश कुमार ब्रिजवानी गुरुजी के सान्निध्य में किया जाएगा।

 

सफल आयोजन के लिए जुटे कार्यकर्ता

पंचायत अध्यक्ष नानकराम कस्तूरी ने बताया कि महोत्सव की सफलता सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग कार्यभार सदस्यों को सौंप दिए गए हैं। समिति और पंचायत के कार्यकर्ता तन-मन से तैयारियों में जुटे हैं।

 

तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने वालों में जितेंद्र तलरेजा, नरेंद्र कथूरिया, गुरुमुख कस्तूरी, मनोज कटारिया, अशोक खथूरिया, महेंद्र तलदार, नेवंदराम गखरेजा, नानक लूंज, मनोज बुलानी , हरीश भाटिया, अमित, होलाराम, सोनू तलरेजा, विक्की थदवानी, मनीष डेम्बला, सुभाष कन्धारी, मनोज, मुकेश वाधवानी, सुमित कस्तूरी समेत बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion
Subscribe to Channel

You May Like