आधुनिक भारत के शिल्पकार, संचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी, देश के विकास, प्रगति, उन्नति में किया गया उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय - कचरू लाल चौधरी 

( Read 1795 Times)

20 Aug 25
Share |
Print This Page
आधुनिक भारत के शिल्पकार, संचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी, देश के विकास, प्रगति, उन्नति में किया गया उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय - कचरू लाल चौधरी 

देहात जिला कांग्रेस द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री, "भारत-रत्न" स्वर्गीय राजीव गांधी जी को याद किया।

उदयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं "भारत-रत्न" स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती आज सूरजपोल स्थित देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में विचार गोष्ठी रख मनाई गई।

उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. संजीव राजपुरोहित ने बताया कि आज देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री, "भारत-रत्न" स्वर्गीय राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया एवं साथ ही एक विचार गोष्ठी रखी गई।

माल्यार्पण के पश्चात आयोजित हुई गोष्ठी में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने राजीव गांधी को नमन करते हुए कहा कि राजीव गांधी ने एक ऐसे भारत का सपना देखा था जहां हर नागरिक को सम्मान मिले, जहां सद्भावना हो, लोकतंत्र और संविधान से देश मजबूती से खड़ा हो। और हम सभी को मिलकर उनके इस सपने को पूरा करना है। राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार, संचार क्रांति के जनक थे। देश के विकास, प्रगति, उन्नति में किया गया उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। और भाजपाई चाह कर भी उस योगदान को मिटा नहीं सकते।

राजस्थान इंटक प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली ने कहा कि राजीव गांधी की युवा सोच का ही परिणाम हुआ कि आज देश विकास की श्रेणी में विश्व के अग्रणी देशों के साथ खड़ा है। राजनीति में 'मिस्टर क्लीन' की छवि को कायम रखते हुए देश को इस मुकाम पर पहुंचाने में राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान है। साथ ही राजीव गांधी जी ने युवाओं के लिए अहम फैसले लिए जिसमें मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने जैसा क्रांतिकारी फैसला भी उन्ही की युवा सोच का परिणाम है।

गोष्ठी में देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, राजस्थान इंटक अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली, प्रदेश कांग्रेस सदस्य राम लाल गायरी, देहात जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मोड़ सिंह सिसोदिया, नवल सिंह चुण्डावत, मधु सालवी, महासचिव लक्ष्मी नारायण मेघवाल, भूपेंद्र चौहान, प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, देहात कांग्रेस सचिव शंकर लाल मेघवाल, मोती लाल सुथार, टीटू सुथार, पूर्व पार्षद मदन सिंह बाबरवाल, दिनेश पानेरी, दिव्यानी कटारा, गोपाल सरपटा, सेवादल कार्यकारी अध्यक्ष निमत मेनारिया, देहात ओबीसी अध्यक्ष कमलेश पटेल, सलीम खान, महेंद्र डामोर, दिनेश औदिच्य, किशन सिंह चुंडावत, लक्ष्मी लाल सोनी, लक्ष्मी लाल लोहार, लोकेश मीणा, युवा कांग्रेस के हिदांशु जैन, प्रकाश चांवरिया सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like