GMCH STORIES

बॉलीवुड एक्टर नकुल पहुंचे जैनम - 14 में, कहा - इतनी महिला उद्यमी एक साथ गर्व की बात

( Read 2286 Times)

19 Jul 25
Share |
Print This Page
बॉलीवुड एक्टर नकुल पहुंचे जैनम - 14 में, कहा - इतनी महिला उद्यमी एक साथ गर्व की बात

उदयपुर। बॉलीवुड फिल्म एक्टर उदयपुर के नुकुल रोशन सहदेव आज जैन जागृति सेंटर महिला शाखा की ओर से आयोजित जैनम - 14 फेयर में पहुंचे। सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में पहुंचे नकुल को अपने साथ देख कर फेयर में एग्जिबिटर्स ओर विजिटर्स दोनो ही उत्सुक नजर आए। नुकुल ने यहां स्टॉल्स का अवलोकन किया जहां एनआईसीसी की डायरेक्टर डॉ. स्वीटी छाबड़ा, जैन जागृति सेंटर की संरक्षिका पिंकी माण्डावत, सुमन लुणदिया, सुमन जैन, संध्या नाहर, रेखा कंठालिया, कविता बोहरा, प्रणीता तलेसरा,, उषा हड़पावत,मीना सिसोदिया मौजूद रही। नुकुल ने कहा कि वो खुद उदयपुर से है और उदयपुर समेत देश की इतनी महिला उद्यमियों को एक साथ देख कर बेहद गर्व हो रहा है। यहां जैन जागृति की महिलाएं महिलाओं को आगे बढ़ाने में सहयोग कर रही है, ये एक बिजनेस कनेक्टिविटी का उत्कर्ष उदाहरण है।

 

दिन से रात तक उमड़ी खासी भीड़

 

सेंटर की संरक्षिका पिंकी माण्डावत ने बताया कि जैनम  - 14 फेयर का दूसरा दिन वीकेंड के कारण खरीदारी के लिए ओर ज्यादा खास हो गया। मौसम सुहाना रहने से यह खरीदारी का आनंद सोने पर सुहागा सा हो गया। दिन से लेकर रात तक सभी स्टॉल्स पर मोल भाव भी हुआ और जमकर खरीददारी भी हुई। जिसके कारण एग्जिबिटर्स ओर विजिटर्स दोनों के चेहरे खिल उठे।

 

सीड्स, सिल्वर, डायमंड ओर रेशम रूप में बहनों का प्यार

 

जैनम - 14 में राखियों की बिक्री जमकर हो रही है।  गिफ्ट ऑफ ट्रेडिशन बाय जुली पर हैंड क्राफ्टेड राखियां, रेशम, कुंदन, मोती, सीड्स राखियां, प्लांटेबल - फ्लावर्स वेजीटेबल , भाई - भाभी की राखी,, रोली चावल किं प्लेट्स के साथ, कुरियर के लिए स्पेशल राखी, चूड़े की राखीयां 30 से 300 तक कि रेंज में मौजूद है। आर्ट स्ट्रीट की उमंग जैन ने बताया उनके पास कस्टमाइज राखी, पूजा थाली, रोली चावल के साथ, थाली कवर्स, ट्रेडिशनल झुमका ओर मोर पंख राखी पसन्द की जा रही है। निवा डायमंड्स के ज्ञायक जैन ने बताया कि उनके पास  1000 से 2500 तक कि सिल्वर राखियां उपलब्ध है, ग्राहक इनको पसंद कर रहे है और खरीद भी रहे है। नम्रता क्रिएशन की नम्रता बताती है कि यहां आर्टिफिशियल ज्वेलरी के साथ राखियों की रेंज मौजूद है। भाई - बहन के साथ ही भाभी के लिए चुड़े के लिए ट्रेडिशनल राखियां क्रेज में है।

 

हाऊजी गेम में महिलाओं की धूम

 

जैनम - 14 के दूसरे दिन महिलाओ का पसंदीदा हाऊजी गेम खेला गया। संयोजिका सुमन लुणदिया ने बताया कि 500 महिलाओं ने हाऊजी में भाग लिया। जैसे जैसे पुरस्कार मिलते गए गेम ओर रोचक होता रहा। हाऊजी में हिस्सा लेने वाली सभी महिलाओं को एनआईसीसी की निदेशक डॉ. स्वीटी छाबड़ा द्वारा गिफ्ट हैम्पर दिए गए। इसके  प्रथम शीतल पोरवाल, द्वितीय शारदा जांगिड़ ओर तृतीय मीना जैन को हजारों के पुरस्कार दिए गए।

 

आज होगा संयुक्त परिवार सम्मान

 

सेंटर की रेखा हड़पावत, ममता जैन ने बताया कि अंतिम दिन 20 जुलाई को संयुक्त परिवार सम्मान समारोह होगा जिसमे दादी, सास और बहु जिनकी 3 या 5 पीढी़यों का परिवार एक साथ रहता है, और एक ही चुल्हे पर खाना बनता है, उनको सम्मानित किया जाएगा जो आने वाली पीढ़ी के लिए एक उत्कृष्ठ उदाहरण बनेगा।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like