GMCH STORIES

महाराणा प्रताप हवाई अड्डा, डबोक पहुंचे, अशोक गहलोत

( Read 2678 Times)

20 Sep 25
Share |
Print This Page

महाराणा प्रताप हवाई अड्डा, डबोक पहुंचे, अशोक गहलोत

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत आज प्रातः महाराणा प्रताप हवाई अड्डा, डबोक पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने गहलोत का मेवाड़ी पगड़ी एवं तिरंगी सूत की माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अर्जुन बामनिया, सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, संदीप चौधरी, धर्मेंद्र सिंह राठौड़, विधायक पुष्कर डांगी, पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़ एवं देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरूलाल चौधरी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

स्वागत उपरांत गहलोत एयरपोर्ट से सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। तत्पश्चात वे दोपहर में महाराणा भूपाल राजकीय अस्पताल पहुंचे, जहां भर्ती बांसवाड़ा की पीड़िता से मुलाकात कर उसके हालचाल जाने तथा प्रशासन को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अस्पताल में गहलोत के साथ पूर्व मंत्री अर्जुन बामनिया, सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, संदीप चौधरी, धर्मेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व कबीना मंत्री रामलाल जाट, पंकज कुमार शर्मा, सांसद प्रत्याक्षी ताराचंद मीणा, विधायक पुष्कर डांगी, सीताराम लांबा, पवन गोदारा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़, देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरूलाल चौधरी, सद्दाम हुसैन, शंकर चंदेल, संजय मंदवानी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके पश्चात गहलोत सड़क मार्ग से सागवाड़ा के लिए प्रस्थान किए, जहां वे एआईसीसी सदस्य दिनेश खोड़निया की मातुश्री के समाधि मरण पर विनयांजलि अर्पित करेंगे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like