GMCH STORIES

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विदेश मंत्री कुंवर नटवर सिंह का निधन

( Read 5128 Times)

11 Aug 24
Share |
Print This Page
कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व विदेश मंत्री कुंवर नटवर सिंह का निधन

नई दिल्ली कांग्रेस के दिग्गज नेता पद्म विभूषण से सम्मानित और पूर्व विदेश मंत्री कुंवर नटवर सिंह का निधन हो गया। नटवर सिंह ने 95 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। नटवर सिंह का गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। कुंवर नटवर सिंह का जन्म 16 मई 1929 को राजस्थान के भरतपुर जिले में हुआ था। वे 2004 से लेकर 2005 के मध्य यूपीए सरकार मे विदेश मंत्री भी रहे। नटवर सिंह एक भारतीय राजनायिक और कुशल राजनीतिज्ञ थे।

 

नटवर सिंह आजादी के बाद 1953 में भारतीय विदेश सेवा के लिए चुने गए। 1984 में कांग्रेस से चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने आईएफएस सेवा से इस्तीफा दे दिया था। नटवर सिंह का राजनीतिक सफर काफी उतार-चढाव वाला रहा है।

 

 

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भारत सरकार में पूर्व विदेश मंत्री, पद्म विभूषण से सम्मानित कु. नटवर सिंह  के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि  यह अत्यन्त दुःखद समाचार है। प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें ।

राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी नटवर सिंह के निधन पर गहरा खेद व्यक्त किया  है। 

 

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और अन्य कई नेताओं ने दिग्गज जाट नेता कुंवर नटवर सिंह के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like