GMCH STORIES

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवं धन्वंतरि महोत्सव का संभाग स्तरीय भव्य कार्यक्रम 23 सितम्बर को

( Read 2835 Times)

06 Sep 25
Share |
Print This Page
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवं धन्वंतरि महोत्सव का संभाग स्तरीय भव्य कार्यक्रम 23 सितम्बर को

उदयपुर, आगामी 23 सितम्बर 2025 को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस एवं धन्वंतरि महोत्सव के उपलक्ष्य में उदयपुर में संभाग स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम आयुर्वेद विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें संभाग के विभिन्न जिलों से अधिकारी, कर्मचारी एवं आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को आयुर्वेद की उपयोगिता, जीवनशैली में इसके महत्व और स्वस्थ जीवन की अवधारणा से अवगत कराना है। इस अवसर पर आयुर्वेद क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, नर्स कंपाउंडर, मंत्रालयी कर्मचारी एवं परिचारक को सम्मानित किया जाएगा।

अतिरिक्त निदेशक, आयुर्वेद विभाग उदयपुर संभाग, डॉ. महेश गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष पहली बार 23 सितंबर को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस  एवं धन्वंतरि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन न केवल चिकित्सा सेवाओं में लगे कार्मिकों को प्रोत्साहन देते हैं बल्कि आयुर्वेद पद्धति को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम भी बनते हैं।

कार्यक्रम संयोजक एवं वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी, डॉ. शोभालाल औदीच्य ने कहा कि आयुर्वेद केवल एक चिकित्सा पद्धति नहीं बल्कि जीवन जीने की कला है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम से समाज में स्वास्थ्य जागरूकता और अधिक सशक्त होगी।

कार्यक्रम में संभाग के विभिन्न जिलों से आने वाले आयुर्वेद चिकित्साधिकारी, विभागीय कार्मिक,आयुर्वेद एवं योग प्रेमी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। आयोजन से न केवल आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के महत्व को बल मिलेगा बल्कि इसे जन-जन तक पहुँचाने का संदेश भी जाएगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like