GMCH STORIES

धरोहर  संरक्षणकर्ताओं का सम्मान

( Read 13631 Times)

21 Oct 19
Share |
Print This Page
धरोहर  संरक्षणकर्ताओं का सम्मान

उदयपुर( उद्गम ट्रस्ट द्वारा ’’उद्गम धरोहर संरक्षण सम्मान समारोह-2019’’ का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में धरोहर संरक्षण का कार्य कर रहे विद्वतजनों को सम्मानित किया गया।                                                                                    
कार्यक्रम के प्रारम्भ में उद्गम ट्रस्ट के अध्यक्ष डा. राजेश मीणा ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत । सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत, कुलपति, जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय, उदयपुर ने कहा कि हमारी धरोहार केवल मात्र मन्दिर स्थापत्य स्मारकों तक ही सीमित नहीं ये विभिन्न रूपों में विद्यमान है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फूलसिंह मीणा, विधायक, उदयपुर ग्रामीण  ने कहा कि भारत वर्ष की संकृति ऐसी संस्कृति है, जो अन्य देशों से इसको अलग करती है। हमारी धरोहर का संरक्षण आवश्यक है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रो. वी. एस. शिन्दे, कुलपति, डेक्कन कालेज थे
कार्यक्रम के विषिष्ट अतिथि प्रो. के. एस. गुप्ता, प्रसिद्ध इतिहासकार, उदयपुर के कहा कि हमारी धरोहर की संख्या और मात्रा अत्यन्त विशाल है, किन्तु हमारे लिए हमारी धरोहर को जानना और समझना और उसे संरक्षित रखना नितान्त आवश्यक है।  कार्यक्रम में डा. राजशेखर व्यास को ’’उद्गम धरोहर संरक्षण सम्मान-2019’’ से नवाजा गया। उसके उपरान्त क्रमशः इतिहास के क्षेत्र में प्रो. के. एस. गुप्त और डा. हेमेन्द्र चैधरी, पुरातत्व के क्षेत्र में प्रो. ललित पाण्डेय और प्रो. जीवनसिंह खरकवाल, कला के क्षेत्र में डा. विष्णु माली और राजेश वैष्णव, हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में प्रो. माधव हाडा और मलय पानेरी, संस्कृत साहित्य में डा. शक्तिकुमार शर्मा और डा. महेश आमेटा, राजस्थानी साहित्य में डा. देव कोठारी और डा. सुरेश सालवी, पुरासम्पदा के क्षेत्र में विनय भाणवत और भूपेन्द्र जैन, आयुर्वेद के क्षेत्र में प्रो. शम्भुशंकर पण्डया और डाॅ. शोभालाल औदिच्य को ’’उद्गम धरोहर संरक्षण सम्मान-2019’’ से सम्मानित किया गया। साथ ही डाॅ. हरीश शर्मा, उग्रसेन राव, सचिव हितेष बुनकर एवं उद्गम के कार्यकर्ताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like