GMCH STORIES

राष्ट्रीय रिकवरी दर सुधर कर 60.86 प्रतिशत पहुंची

( Read 12264 Times)

06 Jul 20
Share |
Print This Page
राष्ट्रीय रिकवरी दर सुधर कर 60.86 प्रतिशत पहुंची

देश में कोविड-19 की जांच एक करोड़ से अधिक हुई - डॉ. हर्ष वर्धन

कोविड की जांच प्रयोगशालाओं की संख्या 1100 से पार

अब तक 4,24,000 से अधिक रोगी स्वस्थ हुए, यह संख्या सक्रिय मामलों से 1,70,000 से अधिक

 

नई दिल्ली, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने आज कहा कि कोविड 19 के नमूनों की जांच की संख्या एक करोड़ से अधिक होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि इससे व्यापक जांच और ‘टेस्ट ट्रेस ट्रीट’ की रणनीति पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ केन्द्र सरकार और राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के लगातार फॉलो अप उपायों को दिए गए महत्व का पता चलता है।

डॉ. हर्ष वर्धन ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 3,46,459 नमूनों की जांच की गई। अब कुल जांच संख्या 1,01,35,525 हो गई है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि देश भर में प्रयोगशालाओं के नेटवर्क के निरंतर विस्तार से संभव हुई है। अब 1,105 से अधिक प्रयोगशालाओं में कोविड की जांच की जा रही है। इनमें से 788 सरकारी और 317 निजी प्रयोगशालाएं हैं। कोविड-19 के विभिन्न प्रकार की जांच निम्नलिखित प्रयोगशालाओं में की जा रही है।

इन प्रयोगशालाओं में रीयल टाइम आरटी-पीसीआर आधारित जांच प्रयोगशालायें 592 हैं जिनमें 368 सरकारी और 224 निजी शामिल हैं।

ट्रु नेट आधारित जांच प्रयोगशालायें 421 हैं जिनमें 387 सरकारी और 34 निजी हैं।

सीबीएनएएटी आधारित जांच प्रयोगशालायें 92 हैं जिनमें 33 सरकारी और 59 निजी हैं।

डॉ. हर्ष वर्धन ने बताया कि भारत सरकार के साथ राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के कोविड-19 के रोकथाम,नियंत्रण और प्रबंधन पर निरंतर विशेष ध्यान केन्द्रित करने से ठीक हुए रोगियों की संख्या आज 4,24,432 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 15,350 रोगी स्वस्थ हुए। ठीक हुए रोगियों की संख्या अब सक्रिय रोगियों से 1,71,145 अधिक है। इस समय 2,53,287 सक्रिय रोगियों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में रिकवरी दर में लगातार सुधार हो रहा है और अब यह दर बढ़कर 60.86 प्रतिशत हो गई है।

उन्होंने कहा कि यह हमारे उत्तम स्वास्थ्य देखभाल ढांचे और बेहतर सुविधाओं तथा डॉक्टरों समेत चिकित्सा कर्मियों के उपचार करने वालों के परिश्रम और निष्ठापूर्वक कार्य के कारण संभव हुआ है।

कोविड-19 से संबंधित तकनीकी मुद्दों पर सभी प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी के लिए, दिशा-निर्देश और सलाह नियमित रूप से देखें: https://www.mohfw.gov.in/ और @MoHFW_INDIA।

कोविड-19 से संबंधित तकनीकी प्रश्न [email protected] और @CovidIndiaSeva पर [email protected] और अन्य प्रश्नों के लिए भेजे जा सकते हैं।

कोविड-19 पर किसी भी प्रश्न के मामले में, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर: + 91-11-23978046 या 1075 (टोल-फ्री) पर कॉल करें।

कोविड-19 पर राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdf पर भी उपलब्ध है।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like