GMCH STORIES

तीन दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शनिवार 10 मई से

( Read 1643 Times)

09 May 25
Share |
Print This Page

तीन दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शनिवार 10 मई से

उदयपुर। नवनिर्मित देवाधिदेव 1008 श्री शांतिनाथ जिनालय का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव, ध्वज दंड स्थापना, कलशारोहण, जिन बिम्ब स्थापना एवं विश्व मैत्री महायज्ञ महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन शनिवार 10 मई से प्रारम्भ होगा।
उक्त आयोजन की जानकारी देते हुए सुधीर कुमार जैन ने बताया कि 53 ए ब्लॉक श्रीनाथ नगर शीतल पार्क के पास सेक्टर 9 उदयपुर में होने वाले इस आयोजन में परम पूज्य वात्सल्य मूर्ति प्रज्ञा श्रमण मुनि श्री 108 पुण्य सागर महाराज ससंघ का पावन सानिध्य मिला है, साथ ही बाल ब्रह्मचारी वीना दीदी एवं ब्रह्मचारी विकास भैया का मार्गदर्शन भी मिलेगा। इस हेतु मुनि श्री पुण्य सागर महाराज ससंघ का शुक्रवार को प्रातः 8.30 बजे श्रीनाथ नगर में मंगल प्रवेश हुआ। प्रातकालीन वेला में शोभायात्रा के साथ सैकड़ो श्रावकों की मौजूदगी में मुनि श्री पुण्य सागर महाराज हिरण मगरी सेक्टर 4 से विहार कर हंसा पैलेस, जड़ाव नर्सरी होते हुए शोभायात्रा के साथ श्रीनाथ नगर पहुंचे।
यहां पहुंचने पर मुनि श्री ससंघ की सकल दिसंबर जैन समाज द्वारा भव्य अगवानी की गई। इस दौरान पूर्व उप महापौर पारस सिंघवी, पंडित अरविंद जैन, कमलेश सिंघवी, नितिन जैन, भरत रतनावत एवं नमन जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रतिष्ठाचार्य संहितासुरी पंडित हसमुख जैन नंदनवन धरियावद वाले तथा आयोजन के प्रेरणा स्त्रोत एवं आधार स्तंभ नितिन भैयाजी सीपुर वाले हैं।
इस दौरान आयोजित धर्म सभा में मुनि पुण्य सागर महाराज ने उपस्थित श्रावकों से कहा कि पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन होना ही अपने आप में बहुत ही पूर्ण और महान धार्मिक कार्य है। हर व्यक्ति को जीवन में एक बार यह पंचकल्याणक करवानें का पुण्यार्जन करना चाहिए। अपनी श्रद्धा के अनुसार एक दिन तीन दिन 5 दिन जो भी आप करवा सकें यह पुण्य कार्य करवाना चाहिए। पंचकल्याणक सम्यक दृष्टि प्राप्त करने का कारक माना गया है। इस दौरान पत्थर भगवान का रूप धारण कर लेते हैं। इस महान धार्मिक कार्य में मनुष्य को अपने मन वचन काया की अनुमोदना के साथ यह संपादित करना चाहिए। उदयपुर की धरती पर आज मुनि संघ उपस्थित हुआ है इससे आप सभी को पुण्य लाभ मिला है।
जैन ने बताया कि पंच कल्याणक कार्यकारिणी में अध्यक्ष ऋषभ जसिंगोत, उपाध्यक्ष जतिन गांधी, संरक्षक कमल गामड़िया, महामंत्री भूपेंद्र मदावत, सह मंत्री कमलेश भूता एवं कोषाध्यक्ष विमल सेठ के साथ ही सहयोगी मंडल में कल्प श्री महिला मंडल वात्सल्य पुण्य संस्थान पद्मावती महिला मंडल एवं पद्मावती युवा संस्थान मुख्य है। इस आयोजन में संगीत का संतोष कुमार एंड पार्टी मंच कलाकार रविंद्र जैन होंगे।
जैन ने बताया कि आयोजन के प्रथम दिन प्रातः 6.15 बजे जिनाज्ञा, देवाज्ञा, गुरु आज्ञा, 6.30 बजे श्री जी शोभा यात्रा एवं घट यात्रा, 7 बजे ध्वजारोहण मंडप उद्घाटन मंडप शुद्धि, श्रीजी का अभिषेक शांति धारा मंगलाचरण दीप प्रज्वलन मंगल आशीर्वचन, अंगन्यास, संकलीकरण इंद्र प्रतिष्ठा, मंडप प्रतिष्ठा, जाप्यानुष्ठान, अकुरारोपण, जैसे मंगल आयोजन होंगे। दोपहर में 12.30 बजे बाद श्री याग मंडल अर्चना, सीमन्तनी क्रिया माता की गोद भराई के बाद शाम 4 बजे कल्याणक, मंच कार्यक्रम एवं गर्भ कल्याणक अंतरग क्रियाएं संपादित होगी। जैन ने बताया कि नवनिर्मित देवाधिदेव 1008 श्री शांतिनाथ जिनालय का निर्माण कमल कुमार जैन गामड़िया ने करवा कर मंदिर जी को सकल जैन समाज के सुपुर्द किया है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like