मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

पारिस्थितिकिय सन्तुलन से ही टिकाऊ विकास

भोमट विकास मंच एवं कासा नयी दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में झाड़ोल विकास खंड के नांदिया व उपरेटा ग्राम के 50 परिवारों की निजी भूमि पर 400 फलदार

WAf𝕏TGin✉🖨
पारिस्थितिकिय सन्तुलन से ही टिकाऊ विकास

ओगणा | भोमट विकास मंच एवं कासा नयी दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में झाड़ोल विकास खंड के नांदिया व उपरेटा ग्राम के 50 परिवारों की निजी भूमि पर 400 फलदार एवं 1000 औषधीय पौधों के रोपण का शुभारंभ किया गया।

वृक्षारोपण के अवसर पर उपरेटा सरपंच शांता देवी परमार,अटाटिया सरपंच बाबूलाल गरासिया, पंचायत समिति सदस्य भँवर लाल परमार, भोमट विकास मंच के अध्यक्ष सूरजमल, मयंक नागदा, प्यारचंद व ग्रामीणों ने उत्साह पूर्वक पौधरोपण किया।

कासा संस्थान की हीरक जयंती के अवसर पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में नईदिल्ली से ऑनलाइन कासा के मुख्य संचालक जयंत कुमार ने कहा कि पारिस्थितिकीय सन्तुलन से ही टिकाऊ विकास सम्भव है। कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से गांधी मानव कल्याण सोसायटी के मुख्य संचालक मदन नागदा एवं कासा के स्टेट कोर्डिनेटर दिनेश व्यास ने भी जुडकर किसानों का उत्साहवर्धन किया।