मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

राडू़कानू के रूप में ब्रिटेन को मिला खेलों में नया सितारा

विश्व रैंकिंग में १५०वें स्थान पर रहते हुए यूएस ओपन का खिताब जीतकर टेनिस में सबसे बड़़े उलटफेर में से एक करने वाली ब्रिटिश खिलाड़़ी एमा राडू़कानू ने इस साल की

WAf𝕏TGin✉🖨
राडू़कानू के रूप में ब्रिटेन को मिला खेलों में नया सितारा

लंदन | विश्व रैंकिंग में १५०वें स्थान पर रहते हुए यूएस ओपन का खिताब जीतकर टेनिस में सबसे बड़़े उलटफेर में से एक करने वाली ब्रिटिश खिलाड़़ी एमा राडू़कानू ने इस साल की शुरुआत में यह सोचा भी नहीं होगा कि उन्हें महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का संदेश मिलेगा।

इस किशोर खिलाड़़ी के चैंपियन बनने से ब्रिटेन को खेल की दुनिया में एक नया सितारा मिल गया । ब्रिटेन में इस मैच का प्रसारण ‘फ्री टू एअर (मुफ्त में)' हो रहा था।

शनिवार की शाम को बड़़ी संख्या में लोगों ने इसका लुत्फ उठाया। मैच को देखने वालों में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी शामिल थे।

उन्होंने ट्वीट किया‚ ‘क्या शानदार मैच है। एमा राडू़कानू को बहुत–बहुत बधाई।

आपने असाधारण कौशल‚ समझदारी और जज्बे का प्रदर्शन किया।