GMCH STORIES

पावापुरी ट्रस्ट की २० वीं वार्षिक बैठक सम्पन्न

( Read 17933 Times)

01 Mar 21
Share |
Print This Page
पावापुरी ट्रस्ट की २० वीं वार्षिक बैठक सम्पन्न

सिरोही। पावापुरी तीर्थ जीव मैत्रीधाम के ट्रस्ट मंडल की २० वीं वार्षिक आम सभा ट्रस्ट के चेयरमेन किशोर संघवी की अध्यक्षता व अरूण कुमार एवं पुनमचंदजी कोठारी के मुख्य अतिथ्य मे हुई। कोठारी ने दीप प्रज्जवलन कर सभा का शुम्भारम्भ किया। ट्रस्ट की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत चेयरमेन किशोर संघवी व ट्रस्टी सुनील सिंघी ने इलायची की माला पहना कर स्वागत किया।

     बैठक मे क. पी. संघवी रिलिजियस, एवं चेरीटेबल ट्रस्ट तथा गौशाला के ट्रस्ट श्री सुमतीजीव रक्षा केन्द्र की वार्षिक प्रगति रिर्पोट मेनेजिगं ट्रस्टी महावीर जैन ने रखी। रिर्पोट के अनुसार इस वर्ष कोविड के कारण यात्रिको के आगमन मे ६८ प्रतिशत, रात्रि विश्राम मे ७० प्रतिशत व भोजनशाला मे भजन करने वालो मे ६७ प्रतिशत की कमी आई। ट्रस्ट मंडल ने रेवदर मे कॉलेज भवन बनाकर सरकार को सुपुर्द करने व सिरोही मे लॉ कॉलेज का भवन बनाने के लिए के. पी. संघवी परिवार का आभार व्यक्त करते हुऐ कहा कि शिक्षा के क्षेत्र मे यह बहुत ही उल्लेखनीय कार्य हैं।

     बैठक मे पावापुरी तीर्थ धाम की प्रतिष्ठा कराने वाले परम पूज्य आर्चाय भगवंत श्री गुणरत्नसूरीजी के उपकारो व  गुणो का स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसी तरह ट्रस्ट के दो ट्रस्टी स्व. भूरमल जैन कृष्णगंज व स्व. सेजमल संघवी वेलागंरी, पावापुरी कर्मचारी मोतीसिंह एवं केशर सिंह के निधन पर उनको श्रंदाजली देते हुऐ शोक प्रस्ताव पारित किया।

      बैठक मे बताया गया कि बीस वर्षो मे अब तक पावापुरी मे ७४ लाख ५० हजार ६५७ यात्रिक आये। यात्रिको के आवागमन का २० वर्ष का औसत १०१२ रहा। कोविड मे ट्रस्ट की ओर से १ करोड ४६ लाख का योगदान किया गया। पावापुरी का ऑनलाईन एप भी बनाया गया है जो एन्ड्रायड फोन व एप्पल पर उपलब्ध है।

     सुमति जीव रक्षा केन्द्र की समीक्षा करते हुऐ ट्रस्ट मंडल ने गौ सेवा के लिए किये जा रहे कार्यो का अनुमोदन करते हुऐ इससे ओर अधिक लोगो को जोडने का निर्णय लिया गया। इस वर्ष गौशाला मे २४ बडे ऑपरेशन हुऐ जिसमे सींग के केंसर के १४, ऑपरेशन शामिल है। वर्ष मे गौशाला मे योगदान करने वालो के प्रति आभार व्यक्त किया गया। ट्रस्टी पीयुष भाई चौहान ने गौभक्ति योजना मे ग्यारह गाय, गीताबेन मनरूपजी सोनी मडिया ने दस गाय, ट्रस्टी अतुल भाई मण्डार ने पांच गाय एक वर्ष के लिए गौद लेने का लाभ लिया जिस पर उनका अभिनंदन किया गया। ट्रस्टी मनीष जैन, समीर भाई, अरविंदभाई, नवलमल तातेड, कीर्तिभाई, अशोक चौहान व मालगांव जैन संघ के उपप्रमुख प्रकाश एल. संघवी ने भी अपने विचार-सुझाव रखे।

     मुख्य अतिथि अरूण कुमार व पुनमचंद कोठारी ने कहा कि पावापुरी तीर्थ देश का एक मोडल तीर्थ हैं ओर यहॉ की व्यवस्था व ट्रस्ट का सामाजिक सरोकार मे जो योगदान है वो प्रेरणादायक हैं।

     चेयरमेन किशोर भाई संघवी ने आभार व्यक्त करते हुऐ कहा कि हम सब को इस तीर्थ व गौशला को अधिक प्रभावी बनाना है। उन्होने कहा कि ट्रस्ट को स्थानीय जनता, प्रशासन एवं जन प्रतिनिधियो का पुरा सहयोग मिल रहा है जिससे ट्रस्ट जनहितार्थ के कार्यो मे आगे बढ रहा है।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Rajasthan
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like