GMCH STORIES

कॉम. मुकेश गालव का कारखाना शाखा कार्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत

( Read 2315 Times)

20 Jul 25
Share |
Print This Page
कॉम. मुकेश गालव का कारखाना शाखा कार्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत

कोटा  वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन कोटा मंडल के तत्वाधान मे आज रेलवे वर्कशॉप कोटा के रेल कर्मचारियो से जनसम्पर्क किया गया।

प्रेस सचिव राजेश गौतम ने बताया कि  महामंत्री कॉम. मुकेश गालव का कारखाना शाखा कार्यालय पहुंचने पर शाखा सचिव मनोज गुप्ता व उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के नेतृत्व मे शाखा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर गगनभेदी नारो के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

 महामंत्री मुकेश गालव ने अपनी पूरी टीम के साथ कारखाना परिसर मे  कार्यस्थलो पर पहुंचकर रेल कर्मचारियों की समस्याओं को जाना। समस्याओं के समाधान के लिए आश्वासन दिया। 

महामंत्री मुकेश गालव को अपने बीच पाकर रेल कर्मचारियों ने उनका खुले मन से स्वागत किया।

इस अवसर पर महामंत्री कॉम. मुकेश गालव के साथ कारखाना शाखा के सचिव मनोज गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष पियूष मौर्य, उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, अब्दुल सलाम, आर. पी. मीना, गौरव कश्यप, रईस मोहम्मद, मुरली मीना साहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like