GMCH STORIES

सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की चेस में शानदार उपलब्धि - CBSE वेस्ट ज़ोन टूर्नामेंट में तीन टीमों का नेशनल्स के लिए चयन,

( Read 3333 Times)

01 Aug 25
Share |
Print This Page

सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की चेस में शानदार उपलब्धि - CBSE वेस्ट ज़ोन टूर्नामेंट में तीन टीमों का नेशनल्स के लिए चयन,
उदयपुर के प्रतिष्ठित सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता को सिद्ध करते हुए CBSE वेस्ट ज़ोन चेस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। प्राचार्य विलियम डिसूज़ा ने बताया कि लगातार 20 वर्षों से सफलता की मिसाल, पिछले 20 वर्षों से लगातार सेंट एंथोनी स्कूल ने शतरंज में अपनी निरंतर सफलता से न केवल उदयपुर, बल्कि पूरे राज्य और देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रतियोगिता में कुल 8 वर्गों में लड़कों एवं लड़कियों की टीमें शामिल थीं अंडर-11, 14, 17, 19 बॉयज़ और गर्ल्स कैटेगरी में। गर्ल्स कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन गर्ल्स कैटेगरी में कुल 37 टीमों ने भाग लिया, जिसमें सेंट एंथोनी की छात्राओं ने चमत्कारिक प्रदर्शन किया: अंडर-11 गर्ल्स टीम* ने चैंपियन बनकर न केवल टूर्नामेंट जीता, बल्कि नेशनल्स के लिए क्वालीफाई भी किया। वीरा, कनिष्का, मान्या, मोनिष्का विशेष उल्लेख: वीरा (1st बोर्ड) ,मान्या (3rd बोर्ड) ,मोनिष्का (4th बोर्ड) को बोर्ड प्राइज से नवाज़ा गया। अंडर-19 गर्ल्स टीम* ने दूसरा स्थान प्राप्त कर नेशनल्स में अपनी जगह बनाई। टीम सदस्य: किंजल, चहाना, चार्वी, तनिष्का
- *अंडर-17 गर्ल्स टीम* रही तीसरे स्थान पर अंडर-14 गर्ल्स टीम को मिला चौथा स्थान बॉयज़ कैटेगरी में भी शानदार प्रदर्शन बॉयज़ कैटेगरी में कुल 100 टीमें थीं, जिनमें सेंट एंथोनी के छात्रों ने भी दमदार खेल दिखाया: अंडर-19 बॉयज़ टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त कर नेशनल्स के लिए क्वालीफाई किया। टीम सदस्य: हार्दिक गुप्ता, हिमांश चौबीसा, अनिरुद्ध साहू, प्रथम माली ,हार्दिक गुप्ता को 1st बोर्ड पर बोर्ड प्राइज मिला - अंडर-11 बॉयज़ टीम* – छठवां स्थान, अंडर-14 बॉयज़ टीम, तेरहवां स्थान ,अंडर-17 बॉयज़ टीम आठवां स्थान
 
नेशनल्स के लिए चयनित टीमें
1. *अंडर-11 गर्ल्स टीम* (वीरा, कनिष्का, मान्या, मोनिष्का)
2. *अंडर-19 गर्ल्स टीम* (किंजल, चहाना, चार्वी, तनिष्का)
3. *अंडर-19 बॉयज़ टीम* (हार्दिक गुप्ता, हिमांश चौबीसा, अनिरुद्ध साहू, प्रथम माली)
 
फाइनल से चूक गई टीमें
1. *अंडर-17 गर्ल्स टीम* (तीसरे स्थान पर रही)
2. *अंडर-14 गर्ल्स टीम* (चौथे स्थान पर रही)
3. *अंडर-11 बॉयज़ टीम* (छठवें स्थान पर रही)
 
यह सफलता प्रशासनिक सहयोग, प्रिंसिपल श्री विलियम डिसूज़ा सर, एवं कोच श्री विकास साहू व श्री नीलेश कुमावत की कड़ी मेहनत, दूरदर्शिता, और सद्भावनापूर्ण मार्गदर्शन का परिणाम है। साथ ही, छात्रों की नियमित मेहनत, समर्पण, और अभिभावकों के निरंतर सहयोग ने इस यात्रा को और भी गौरवशाली बना दिया है। आज सेंट एंथोनी स्कूल न केवल शिक्षा के क्षेत्र में, बल्कि खेलों में भी एक प्रेरणास्त्रोत संस्थान बन चुका है। नेशनल्स में चयनित तीन टीमों को हार्दिक शुभकामनाएं और आगे के लिए ढेरों बधाइयाँ। सेंट एंथोनी परिवार की ओर से एक और स्वर्णिम अध्याय! इस मौके पर स्कूल प्रबंधन उत्कृष्ट समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद देते हुए उनकी प्रशंसा की है। उनकी यह उपलब्धि सभी के लिए गर्व का विषय है और सभी उनसे नई ऊँचाइयाँ हासिल करने की उम्मीद करते हैं।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like