GMCH STORIES

शास्त्रीय संगीत और नृत्य का उत्सव ‘मल्हार’ 24 से

( Read 5274 Times)

24 Aug 24
Share |
Print This Page

शास्त्रीय संगीत और नृत्य का उत्सव ‘मल्हार’ 24 से

उदयपुर, पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा 24 एवं 25 अगस्त 2024 को दर्पण सभागार, शिल्पग्राम में ‘मल्हार’ उत्सव मनाया जाएगा। मानसून की प्रसन्नता को प्रकट करता यह वार्षिक उत्सव विगत वर्षों से काफी लोकप्रिय हो चुका है। देश के ख्यात नाम कलाकार शात्रीय संगीत और नृत्यों की उम्दा प्रस्तुतियों से ‘मल्हार’ को यादगार बनायेंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल पंजाब एवं प्रशासक चंडीगढ़ श्री गुलाबचन्द कटारिया होंगे।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि 24 अगस्त शनिवार की शाम सात बजे सुर बहार में डॉ. अश्विन एम. दलवी द्वारा प्रस्तुति, उसके बाद श्री हरीश गंगाणी दल द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। रविवार 25 अगस्त को बांसुरी वादन श्री चेतन जोशी द्वारा किया जाएगा। उसके बाद नृत्यधारा में पद्मश्री रंजना गौहर दल द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
उदयपुर और आसपास के कलारसिकों के लिए मल्हार उत्सव एक अनुपम भेंट है जिसमें दर्शक न केवल आनंदित होंगे बल्कि भारत की विभिन्न शास्त्रीय नृत्य शैलियों से परिचित भी होंगे। मल्हार कार्यक्रम नित्य शाम 7 बजे दर्पण सभागार में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like