GMCH STORIES

रक्षा बंधन को मनाया जायेगा पर्यावरण संरक्षण बंधन के रूप में

( Read 6455 Times)

01 Aug 20
Share |
Print This Page
रक्षा बंधन को मनाया जायेगा पर्यावरण संरक्षण बंधन के रूप में
  1. सुप्रकाश ज्योति मंच की ओर से बलीचा स्थित ध्यानोदय क्षेत्र में गणिनी आर्यिका १०५ सुप्रकाशमति माताजी के सानिध्य में सोमवार को रक्षा बन्धन के दिन इस दिवस को पर्यावरण संरक्षण बंधन के रूप में मनाया जायेगा। प्रातः इस दिन ७.३० बजे विशेष पूजा होने के बाद ्रपातः ९ बजे पर्यावरण महापर्व मनाया जाएगा।

मंच के संरक्षक ओमप्रकाश गोदावत ने बताया कि उदयपुर शहर के धर्म क्षेत्र का मुकुट ध्यानोदय क्षेत्र जैन मंदिर पर सोमवार को सुप्रकाशमति माताजी ससंग ५आर्यिका माताजी के ३९वें चातुर्मास के अंतर्गत रक्षा बंधन महापर्व पर विशेष पेडों को रोपण कर उनके संरक्षण का रक्षा सूत्र बांध कर पर्यावरण को संजो कर रखने का गुरु मंा सभी धर्मावलम्बी को सोशल डिस्टेंन्सिग के साथ संकल्प दिलवाया जायेगा।

गुरु मां ने बताया कि प्रकृति जो विनाश लीला कर रही है। उसके कारण कहीं बाढ तो कहीं सूखा, कही बीमारियंा एवं महमारियंा आती है। इसके मूल में मानव द्वारा विकास की आड में प्रकृति को बहुत नुकसान पहुंचाया गया है। यदि मनुष्य प्रकृति का साथ देगा विश्व विनाश की लीला से बच सकता है। यदि मनुष्य नहीं माना तो आने वाली पीढयंा आपको माफ नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि इस महा पर्व की सार्थकता तभी है जब भाई अपनी बहिन की रक्षा, राजा अपनी प्रजा की, श्रावक साधुओं की रक्षा का संकल्प लेता हो। उसी प्रकार मनुष्य मात्र पर्यावरण की रक्षा का दायित्व का निर्वहन करें। केन्द्र सरकार को रक्षाबन्धन के दिन रक्षा के साथ पर्यावरण महापर्व मनाये जाने की घोषणा की करनी चाहिये।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion
Subscribe to Channel

You May Like