GMCH STORIES

 कंस मामा ने  अपने दो भांजों का गला रेत खुद का गला काटा,अब तीनो की जान खतरे के बाहर     

( Read 19908 Times)

05 Jun 20
Share |
Print This Page
 कंस मामा ने  अपने दो भांजों का गला रेत खुद का गला काटा,अब तीनो की जान खतरे के बाहर     

कोटा. भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र के मिलिट्री एरिया स्थित एक फ्लैट में देर रात एक युवक ने अपनी बहन के दो मासूम बेटों के धारदार हथियार से गले काट दिए। बाद में आरोपी ने स्वयं का गला भी काट लिया।  तीनों की आज जान खतरे के बाहर है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सेना के जवानों ने दोनों बच्चों को उपचार के लिए मिलिट्री हाॅस्पिटल और पुलिस ने आरोपी युवक को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
थानाधिकारी हर्षराज सिंह खरेड़ा ने बताया कि मिलिट्री एरिया की अरूण विहार काॅलोनी में जवान नीरज सिंह, उनकी पत्नी व दो बेटों के साथ एक फ्लैट में रहते हैं। 3 मार्च को उनकी पत्नी की बुआ का लड़का (साला) बिहार के छपरा निवासी गोरव कुमार उनके यहां आया था। लाॅकडाउन होने के बाद से वह यहीं रह रहा था। गौरव दिल्ली में कैब चलाता है। शाम को उसने पांच वर्षीय भांजे निकुंज व दो वर्षीय भांजे कियान के गले धारदार हथियार से काट दिए। इसके बाद उसने स्वयं का गला भी काट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया। वारदात के बाद नीरज व उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
 थाना प्रभारी के अनुसार  आरोपी गौरव ने जीजा नीरज से उधार रूपए मांगे थे, लेकिन नीरज रूपए उतने रूपए नहीं दे पाया। ऐसे में गौरव कर्जदार के दबाव में परेशान हो गया। उसे शुक्रवार को दिल्ली जाना था। रूपए का इंतजाम नहीं होने से वह अवसाद में आ गया और उसने खतरनाक कदम उठा लिया। फिलहाल आरोपी चिकित्सालय में गंभीर हालत में भर्ती है। इसके अलावा नीरज व उनकी पत्नी भी सदमे में है। पुलिस इस मामले में विभिन्न एंगलों से जांच कर रही है।
 डीएसपी भगवतसिंह हिंगड़ ने बताया कि गौरव ने नीरज से 30 हजार रूपए की मांग की थी। इस पर उन्होंने उसे दस हजार रूपए दे दिए थे, लेकिन वह इससे नाखुश था। इसी को लेकर उसने चाकू उठा लिया। इस पर नीरज की पत्नी घर से बाहर निकल गई। गौरव ने भीतर से दरवाजा लगा लिया। इसके बाद बच्चों के रोने की आवाज शुरू हो गई। कुछ देर बाद करीब दो वर्ष के कियान ने कुर्सी पर चढ़कर दरवाजे की कुंदी खोली तो मामले का पता चला। आरोपी ने खुद का गला भी चाकू से काट लिया, उसने फंदा लगाने की भी कोशिश की।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , Kota News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like