GMCH STORIES

त्रिदिवसीय उदयपुर वल्र्ड म्यूजिक फेस्टिवल 15 फरवरी से

( Read 10641 Times)

18 Jan 19
Share |
Print This Page
त्रिदिवसीय उदयपुर वल्र्ड म्यूजिक फेस्टिवल 15 फरवरी से

उदयपुर। भारत में विश्व संगीत का सबसे बड़ा समारोह, उदयपुर वल्र्ड म्यूजिक फेस्टिवल 15 से 17 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। फेस्टिवल का यह चौथा संस्करण दुनियाभर के 150 से अधिक नामचीन कलाकारों की मौजूदगी का गवाह बनेगा। इसमें स्पेन, इटली, फ्रांस, क्यूबा, ब्राजील, भारत सहित 20 से अधिक देशों के कलाकार हिस्सा लेंगे। हर साल 50,000 से ज्यादा लोगों की आमद के साथ, यह फेस्टिवल देश में प्रदर्शनकारी कला जगत को रूपांतरित कर देने वाला साबित हुआ है।

सहर इंडिया के संस्थापक निदेशक संजीव भार्गव ने कहा कि फेस्टिवल में बेमिसाल जीवंत प्रदर्शन होते हैं और यह सर्वश्रेष्ठ ढंग से सांस्कृतिक विविधता का जश्न मनाता है। तीन सुरम्य आयोजन स्थलों में फैला यह फेस्टिवल संगीत की गहन विविधता में डूब जाने का अवसर प्रदान करता है। इस विविधतापूर्ण संगीत में सुबह के ध्यानपूर्ण राग से लेकर दोपहर में झील के बगल में गूंजने वाली साकार रूमानी संगीत प्रस्तुतियों तक, दिनभर की तमाम मनोदशाएं सम्मिलित होती हैं। सांध्यकालीन मंच जोशीले युवा संगीत से भरपूर होता है, जो सभी आयु वर्ग के लोगों को एक साथ ले आता है। इसके अलावा, महोत्सव में स्थानीय राजस्थानी प्रतिभाएं भी अपनी प्रस्तुतियां देती हैं। यह स्थानीय कलाकारों को एक बेशकीमती मंच और व्यापक पहुंच देता है। 

इस साल का महोत्सव विभा सराफ (भारत), अल्बालुना (पुर्तगाल), ला डेम ब्लैंच (क्यूबा - फ्रांस), नेटिग रिदम ग्रुप (अजरबैजान), एला कैटररेस (कैटेलोनिया, स्पेन) जैसे कई कलाकारों और समूहों के प्रदर्शन का गवाह बनेगा, जो संगीत की विभिन्न शैलियों और विधाओं का प्रदर्शन करके जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर देंगे।

संजीव भार्गव ने कहा कि संगीत में विभिन्न संस्कृतियों, परंपराओं, राष्ट्रीयताओं और जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों को एक सूत्र में बांधने की अनूठी क्षमता होती है। हमें अपने देश के सबसे बड़े और बहुप्रतीक्षित संगीत समारोह का चौथा संस्करण पेश करने का गौरव मिला है, जिसमें 20 से अधिक देशों की प्रतिभाओं की झलकियां मिलेंगी। यह महोत्सव संगीत पे्रमियों के लिए एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला अनुभव होगा, जिसे वे जीवनभर के लिए संजोकर रखेंगे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , InternationalNews
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like