GMCH STORIES

डॉ. गिरिजा व्यास ने जनसम्पर्क किया

( Read 9345 Times)

10 Nov 19
Share |
Print This Page
डॉ. गिरिजा व्यास ने जनसम्पर्क किया

उदयपुर  पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने शनिवार को सायं 6 बजे बोहरा गणेशजी, सायं 7 बजे कुम्हारों का भट्टा में जनसम्पर्क करते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने जनता से कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने अधिक से अधिक शिक्षित, युवाओं एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को इन चुनावों में मौका दिया है। उन्हें पूरा विश्वास है कि निकाय चुनावों में जनता के आशीर्वाद एवं स्नेह से शहर में कांग्रेस पार्टी का बोर्ड बनेगा। उन्होंने भाजपा बोर्ड पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा बोर्ड के दौरान शहर के विकास में ऐसा कोई आयाम नहीं जुड़ा, जिसे मील का पत्थर कहा जा सके। शहर की बदतर हालत किसी से छिपी नहीं है। इस बार जनता अवश्य ही कांग्रेस पार्टी को चुनेगी।

कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि डॉ. व्यास 7.30 बजे ग्लास फैक्ट्री, खेमपुरा, 8 बजे सेक्टर 5 एवं 8.30 बजे सेक्टर 4 में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेगी।.


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like