GMCH STORIES

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शर्मा का निधन अपूरणीय क्षति -जोशी

( Read 11149 Times)

30 May 20
Share |
Print This Page
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष शर्मा का निधन अपूरणीय क्षति -जोशी

 चितौड़गढ़ | भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री भंवर लाल शर्मा का निधन प्रदेश के लिए अपूर्णणीय क्षति है। उक्त बात सांसद सी.पी.जोशी ने उनके दुखद निधन के समाचार पर व्यक्त की। सांसद जोशी ने कहा कि वह आमजन के सरकार में बहुत बड़े पैरोकार थे। उन्होंने जिस विभाग का नेतृत्व किया उसमें अपनी अलग ही पहचान छोड़ी। शहरों के विकास के मंत्रालय में भी उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जाना स्वच्छ राजनीतिक युग के एक अध्याय समाप्त होना है। उन्होंने अपने द्वारा राजनीति में एक आदर्श जनप्रतिनिधि के मापदंड निर्धारित किए थे। वह सलरता एवं सहजता की  प्रतिमूर्ति थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like