उदयपुर : महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति उदयपुर के तत्वाधान में आयोजित होने वाली गांधी दर्शन की प्रस्तावित कार्यशाला की तैयारियों को लेकर आरएनटी मेडिकल कॉलेज के सभागार का निरीक्षण किया गया।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता तथा महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति उदयपुर के जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि चित्तौड़गढ़ के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने 25 सितंबर (गुरुवार) की शाम आरएनटी मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
शर्मा ने बताया कि दिनांक 27 सितंबर 2025 (शनिवार) को महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अशोक गहलोत संभाग स्तरीय संयोजक, सह-संयोजक एवं गांधी दर्शन समिति के सदस्यों को संबोधित करेंगे।
तैयारियों का जायजा लेने के दौरान सुधीर जोशी, फिरोज अहमद शेख, अशोक तंबोली, जैतराम डांगी सहित महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे।