GMCH STORIES

मन्नत वाले राजा बप्पा आज एक करोड़ 55 लाख रूपयें की आंगी व स्वर्णाभूषणों में देंगे दर्शन

( Read 3799 Times)

03 Sep 25
Share |
Print This Page

उदयपुर। न्यू मेवाड़ मित्र मंडल की ओर से गत 22 वर्ष से धानमण्डी-मार्शल चौराहा स्थित मन्नत वाले राजा बप्पा की स्थापना की जा रही है। मन्नत वाले राजा बप्पा प्रतिदिन इस बार और अधिक नयनाभिराम भव्य झांकी के रूप में दर्शन दे रहे है। इसी श्रृंखला में मन्नत वाले राजा बप्पा गुरूवार को एक करोड़ 55 लाख रूपयें की आंगी में भक्तों को भव्य दर्शन देंगे।
संचालक विशाल जैन व उपाध्यक्ष अनिल पडियार ने बताया है कि इस बार मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं ने बप्पा की एक करोड़ 55 लाख रूपयें की आंगी करने का निर्णय लिया और सभी कार्यकर्ताओं ने यह रकम 500,200,100 व 50 रूपयंे को नोटों की श्रृंखला में एकत्रित किये है। यह रकम जो-जो भी कार्यकर्ता देंगे उन्हें अगले दिन वह रकम वापस कर दी जायेगी। उन्हेांने बताया कि गत वर्ष बप्पा को 51 लाख 51 हज़ार 551 रुपए की आंगी धराई गई थी। इस साल पुनःमेवाड़ की सबसे बड़ी 1.55 लाख के नोटों का श्रृंगार और साथ ही बप्पा को सोने के आभूषणों का भव्य श्रृंगार किया जाएगा।  
इस बार कुछ नई थीम लाई गई है जो कि मेवाड़ में ऐतिहासिक बप्पा का पंडाल सजाया जाएगा जिसके लिये मंडल के समस्त कार्यकर्ता जुटे हुए है। उदयपुर की जनता के लिए मैंजमेंट सम्भालेंगे। बप्पा के इस विशेष दर्शनों के लिये अलग से लाईन लगायी जोयगी। मन्नत वाले राजा को इस आंगी के साथ ही सोने के आभूषण से बप्पा का भव्य श्रृंगार किया जायेगा और विशेष व्यंजन का भोग लगाया जाएगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like