GMCH STORIES

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह का दौरा उदयपुर

( Read 1131 Times)

16 Apr 25
Share |
Print This Page

महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह का दौरा उदयपुर

उदयपुर। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की नव नियुक्त अध्यक्ष सारिका सिंह ने आज सूरजपोल स्थित उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा महिलाओं को लेकर दिया गया बयान भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे को उजागर करता है।

कार्यक्रम में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष नजमा मेवाफरोश सहित अनेक पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सारिका सिंह को मेवाड़ी परंपरा के तहत पाग और उपरणा पहनाकर सम्मानित किया गया।

सारिका सिंह ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने सत्ता में आने के बाद भी महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं किया है, जिससे महिलाओं पर सीधा असर पड़ा है। घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की महंगाई ने हर घर का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि अब वक्त है कि महिला कांग्रेस की पदाधिकारी और कार्यकर्ता जन-जन तक सरकार की नाकामियों को पहुंचाएं।

उन्होंने ऐलान किया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के विवादित बयान के विरोध में राजस्थान के हर जिला मुख्यालय पर महिला कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। उन्होंने बताया कि आने वाले पंचायत चुनावों में कांग्रेस पार्टी 33 प्रतिशत महिलाओं को प्रतिनिधित्व देगी और हर बूथ पर महिला कांग्रेस की सक्रियता सुनिश्चित की जाएगी।

महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए जिला व प्रदेश स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अब तक 5 लाख से अधिक महिलाएं कांग्रेस की सदस्य बन चुकी हैं, और सदस्यता अभियान को और अधिक विस्तारित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि महिला कांग्रेस सदन से सड़क तक संघर्ष करेगी जब तक महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व और अधिकार नहीं मिल जाते।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की चंदा सुहालका, शांता प्रिंस, कामिनी गुर्जर, रेखा डांगी, नेहा कुमावत, माया सुराणा, मधु सालवी, संगीता अरोड़ा, गीता सुहालका, वंदना राठौड़ समेत कई महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like