GMCH STORIES

बालिकाओं के लिए शुरू किया जाना चाहिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कोर्स - मुकेश माधवानी

( Read 3678 Times)

26 Nov 22
Share |
Print This Page
बालिकाओं के लिए शुरू किया जाना चाहिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कोर्स - मुकेश माधवानी


उदयपुर। देश एवं प्रदेश में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते आपराधिक मामलों को देखते हुए राजस्थान सहित देशभर के स्कूलों में बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण कोर्स शुरू किए जाने चाहिए।
वे आज बीईंग मानव द्वारा अशोका र्ग्रीन में आयोजित बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण में बतौर अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देशभर के स्कूलों में बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम को अनिवार्य भी किया जाना चाहिए ताकि बालिका विद्यालय स्तर पर ही आत्मरक्षा के गुर सीख सकें और प्रतिकूल परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा करने में असमर्थ हो सके।
उन्होंने कहा कि सरकार चाहकर भी प्रत्येक बालिका को सुरक्षा मुहैया नहीं करा सकती है। ऐसे में अगर प्रदेश एवं देश की बालिकाएं स्कूल स्तर पर आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त कर लेंगी तो उन्हें भविष्य में स्वयं की सुरक्षा करने में सुविधा होगी। उन्होंने राज्य एवं केंद्र सरकार से मांग की कि बालिका सुरक्षा कार्यक्रम पर विचार किया जाना चाहिये। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोतसे यह भी मांग की कि आगामी बजट में शिक्षा के साथ बालिका आत्मरक्षा कोर्स को अनिवार्य किया जानें को प्राथमिकता दी जायें। जिला स्तर पर बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्रों की भी स्थापना की जानी चाहिए ताकि जिला स्तर पर बालिकाओं के साथ महिलाएं भी यहां आकर वहां पर आत्मरक्षा के गुर सीख सकें साथ ही स्कूलों में साप्ताहिक कार्यक्रम बालिका आत्मरक्षा से जुड़ा हुआ होना चाहिए ताकि बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में कमी लाई जा सकें।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like