GMCH STORIES

आजादी का अमृत महोत्सव व गांधी जयंति के उपलक्ष्य में सर्व धर्म प्रार्थना सभा

( Read 2766 Times)

02 Oct 21
Share |
Print This Page
आजादी का अमृत महोत्सव व गांधी जयंति के उपलक्ष्य में सर्व धर्म प्रार्थना सभा

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ उदयपुर नोडल ४ के तत्वाधान में महाराणा मेवाड विद्या मंदिर अम्बामाता में आजादी का अमृत महोत्सव व गांधी जयंति के उपलक्ष्य में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत सरस्वती वंदना, गुरु वंदना, रामधुन, शांतिपाठ किया गया। साथ ही विभिन्न धर्मो के धर्मावलंबियों के द्वारा प्रार्थना की गयी। कार्यक्रम में सी.ओ. स्काउट श्रीमान सुरेन्द्र कुमार पाण्डे व सी. ओ. गाइड श्रीमती विजयलक्ष्मी वर्मा उपस्थित थे। जिनका स्वागत विद्यालय के स्काउट-गाइड के सदस्यों ने किया। श्रीमान सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने सर्व धर्म प्रार्थना सभा के बारे में विस्तृत जानकारी दी व साथ ही गांधीजी के जीवन से प्रेरित होने व उनके पदचिह्नों पर चलने का संदेश दिया। उक्त जानकारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती झुमूर गहलोत ने दी।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News ,
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like