GMCH STORIES

एम.एम.वी.एम. में कब/बुलबुल गतिविधियों का अवलोकन व बिग्नर्स कोर्स

( Read 4934 Times)

27 Mar 21
Share |
Print This Page
एम.एम.वी.एम. में कब/बुलबुल गतिविधियों का अवलोकन व बिग्नर्स कोर्स

उदयपुर । महाराणा मेवाड विद्या मंदिर अम्बामाता में कब-बुलबुल की गतिविधियों का अवलोकन, बिग्नर्स कोर्स, परिण्डे बांधो अभियान, उदयपुर मंडल मुख्यालय द्वारा कराया गया। इस कार्यक्रम के अतिथि श्रीमान् बाबू सिंह राजपुरोहित, सहायक राज्य संगठन आयुक्त, मंडल मुख्यालय उदयपुर, सी. ओ. स्काउट श्रीमान् सुरेन्द्र कुमार पाण्डे व श्रीमती विजयलक्ष्मी वर्मा, सी. ओ. गाइड, उदयपुर थे। कार्यक्रम  का शुभारंभ पक्षियों हेतु परिण्डे बांधकर किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कब, बुलबुल, स्काउट, गाइड व बनी टमटोला के नव प्रभारियों को प्रमाण-पत्र देकर उनको भविष्य में सक्रिय कार्यकर्ता होने के लिये प्रेरित किया। सी. ओ. स्काउट श्रीमान् सुरेन्द्र कुमार पाण्डे द्वारा बिग्नर्स कोर्स कराया गया साथ ही विद्यालय में संचालित कब/बुलबुल की गतिविधियों का अवलोकन कर प्रशंसा की। मुख्य अतिथि श्रीमान् बाबू सिंह राजपुरोहित महोदय ने स्काउट/गाइड को राष्ट्रीय नहीं बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उडान भरने के लिये प्रेरित किया। यह जानकारी विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती झुमूर गहलोत ने दी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like