GMCH STORIES

गांधी संकल्प पूर्ण के लिए सांसद ने शुरू की पदयात्रा

( Read 19913 Times)

04 Oct 19
Share |
Print This Page
गांधी संकल्प पूर्ण के लिए सांसद ने शुरू की पदयात्रा

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की १५० वीं वर्षगांठ पर निकाली जा रही गांधी संकल्प पदयात्रा बुधवार को पूर्वयूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य एवं सांसद सी.पी.जोशी के नेतृत्व में छोटीसादडी पंचायत के प्रसिद्ध बंबोरी गंगेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ यह पदयात्रा बिनोता होते हुए खाकल देव मंदिर पहुंची। यात्रा का लोगो ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा का समापन के लक्ष्मीनाथ मंदिर बिनोता पर हुआ। कुमावत समाज की ओर से भी यात्रा का स्वागत किया गया यात्रा बिनोता गांव की सीमा में पंहुचने पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की।

जिला सह मीडिया प्रमुख मनोज पारीक ने बाताया कि यात्रा के दौरान लक्ष्मीनाथ मंदिर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुये पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचन्द कृपलानी, सांसद सी.पी.जोशी ने कहा कि यात्रा का मुख्य मकसद लोगो को सिगल यूज प्लास्टिक का त्याग कर भारत मां को स्वच्छ बनाने का संदेश देकर लोगो को जागरूक करना है। सांसद सी.पी.जोशी ने  लाल बहादुर शास्त्री, सरदार पटेल को याद करते हुये लोकसभा चुनाव में ११७० मतों से बढत दिलाने पर आभार जताया एवं धारा ३७० हटाने की बात कही एवं कहा कि अब देश में एक संविधान होगा।

गांधी संकल्प यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी, जिला अध्यक्ष धनराज जी शर्मा, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला महामंत्री बगदीराम धाकड, प्रधान महावीर सिह, प्रधान जसोदा मीणा, मंडल अध्यक्ष निबाहेडा पश्चिम राजेंद्र सिह, निबाहेडा पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, निबाहेडा नगर मोती लाल आहूजा, पूर्व उपजिला प्रमुख मिट्ठू लाल जाट, उपप्रधान रमेश गोपावत, छोटी सादडी पश्चिम मंडल अध्यक्ष मदन सिह, यात्रा संयोजक भूपेंद्र सिह बडोली,भाजयूमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिह रूद आदि ने भाग लिया ।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chittor News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like