GMCH STORIES

प्राधिकरण सचिव तम्बोली ने किया सम्प्रेषण गृह का किया औचक निरीक्षण

( Read 2292 Times)

07 Apr 22
Share |
Print This Page

प्राधिकरण सचिव तम्बोली ने किया सम्प्रेषण गृह का किया औचक निरीक्षण

प्रतापगढ़/ राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) शिव प्रसाद तम्बोली ने राजकीय सम्प्रेषण गृह लुहारिया का दौरा किया। 
        दौराने निरीक्षण सम्पेषण गृह में उपेक्षित बालकों में पंजीकृत 10 बच्चों में से 01 ही बालक उपस्थित पाया गया। जिससे रूबरू वार्ता करते हुए उपस्थित स्टाॅफ को उसके स्वास्थ्य संबंधी उचित देखभाल हेतु निर्देशित किया। अन्य सभी बालकों का स्कूल जाना बताया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 03 बाल अपचारी पाये। जिनमें से एक बालक गंभीरतम अपराध से संबंधित होने से उसे प्लेस आॅफ सेफ्टी भीलवाड़ा भेजे जाने के निर्देश दिये गये हैं। 
        प्राधिकरण सचिव द्वारा सम्प्रेषण गृह की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं उपस्थित स्टाॅफ को इस संबंध में निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान शिशु गृह में एक भी शिशु नहीं होना बताया गया। बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने पर उपस्थित स्टाॅफ ने एक दिन पूर्व ही डाॅ. धीरज सेन द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाना जाहीर किया। 
 
नोटः-फोटो भी है।
                                               जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,
                                                    प्रतापगढ़ (राज.)
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Pratapgarh News ,
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like