लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री बिरला ने कहा कि हमारे देश की 75 वर्षो की यात्रा में भारत में लोकतंत्र लगातार सुदृढ़ होता रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद के 75 वर्षो में बहुत विकास हुआ है, लेकिन विभिन्न कारणों से अभी भी बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और संपर्व क्षेत्रों में अंतर विदृामान हैं और विकास की गति में सुधार करके इस अंतर को कम करने की आवश्यकता है। बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के इस विचार का उल्लेख करते हुए कि देश में राजनीतिक लोकतंत्र के साथ-साथ सामाजिक लोकतंत्र की स्थापना के लिए प्रयास किए जाने चाहिए, श्री बिरला ने कहा कि हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती ऐसी सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और कानूनी स्थिति उपन्न करना है जिससे हमारे समाज के प्रत्येक वर्ग को शासन प्रव्रिया में अपनी पूरी क्षमता के साथ भाग लेने में सक्षम बनाया जा सके।