GMCH STORIES

देश में 2024 में नहीं होगा चुनाव-साक्षी महाराज

( Read 5707 Times)

16 Mar 19
Share |
Print This Page
देश में 2024 में नहीं होगा चुनाव-साक्षी महाराज

उन्नाव। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने दावा किया है कि 2019 में  मोदी की सुनामी  है और 2024 में देश में चुनाव ही नहीं होगा। अपने बयानों को लेकर अकसर चर्चा में रहने वाले साक्षी महाराज ने शुक्रवार को भाजपा के एक कार्यक्रम में कहा,  2024 में देश में चुनाव ही नहीं होगा। 2014 में तो मोदी लहर थी लेकिन 2019 में मोदी नाम की सुनामी आई हुई है। उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक सकती। इससे कुछ लोग बौखला गए हैं, कभी (ये लोग) प्रियंका गांधी को राजनीति में ले आते हैं तो कभी गठबंधन हो जाता है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , National News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like