GMCH STORIES

बाल संगोष्ठी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में  बच्चों में रूचि पूर्वक भाग लिया....

( Read 3885 Times)

10 Oct 25
Share |
Print This Page

बाल संगोष्ठी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में  बच्चों में रूचि पूर्वक भाग लिया....

मिशन बाल मन तक 2025 के अंतर्गत संस्कृति, साहित्य, मीडिया फोरम द्वारा आज प्रातः शुक्रवार को तारे सेकेंडरी विद्यालय में आयोजित बाल साहित्य मेले में  बाल संगोष्ठी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 450 बच्चों ने रुचि पूर्वक भाग लिया।
   मुख्य अतिथि विद्यालय प्रधानाध्यापिका नैना तारे ने बताया कि विद्यालय में समय - समय पर साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आज का आयोजन बच्चों को साहित्य की समझ पैदा करने में सहायक होगा।  कार्यक्रम के अध्यक्ष साहित्यकार राम मोहन कौशिक ने संस्कृति और साहित्य की बाल सुलभ जानकारी दी और विशिष्ठ अतिथि साहित्यकार कालीचरण राजपूत ने गीता के माध्यम से निष्काम कर्म का महत्व समझाया। संयोजक डॉ. प्रभात कुमार सिंघल ने बच्चों को साहित्य और संस्कृति से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया।
    प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में  137 बच्चों ने भाग लिया तथा विजेता बच्चों को राम मोहन कौशिक की ओर से पुरस्कृत किया गया। आयोजन में विद्यालय की अध्यापिकाएं  मनीषा भाटिया एवं रजनी शर्मा ने सहयोग किया। संचालन अध्यापिका मीना मिश्रा ने किया।
 बच्चें हुए पुरस्कृत :*
वरिष्ठ वर्ग कक्षा 9 एवं 10 में कक्षा 10 के   गोविंद कुशवाह प्रथम, कक्षा 9 के कृष्ण शर्मा  द्वितीय और कक्षा 10 की आकांशा सत्संगी तृतीय रहे। कनिष्ठ वर्ग कक्षा 6 से 8 में कक्षा 6 के मनन मंडिया , सक्षम शर्मा एवं कक्षा 8 के जोया खान संयुक्त रूप से प्रथम रहे। इस वर्ग में रिमझिम सोनी, लक्की मीणा, करण नामा, सेमुल, कोमल चौधरी, रूबाईशा अली, अक्षिता सिंह गौड़, रिया कुशवाह, आलिया बानो, अनम अंसारी और राधिका शर्मा संयुक्त रूप से द्वितीय रहे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like