GMCH STORIES

राजकीय सार्वजनिक मण्डल पुस्तकालय कोटा मे विश्व हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य मे पाठको मे हिन्दी जागरूकता बावत विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन करवाया गया |  

( Read 963 Times)

17 Sep 25
Share |
Print This Page

राजकीय सार्वजनिक मण्डल पुस्तकालय कोटा मे विश्व हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य मे पाठको मे हिन्दी जागरूकता बावत विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन करवाया गया |   

संभाग स्तरीय श्रुतिलेख प्रतियोगता मे निर्णायक मण्डल के निर्णायक डॉ विवेक मिश्रा प्रोफेसर हिन्दी राजकीय कला महाविधालय कोटा , सुषमा अग्रवाल काहानीकार एवं कवियत्री एवं डॉ उषा झा प्रोफेसर हिन्दी कोटा द्वारा समेकित रूप से प्रथम स्थान करण चोधरी, द्वितीय स्थान मधु मण्डल , तृतीय स्थान आँचल प्रजापति तथा सांत्वना पुरुस्कार सुजाता , श्वेता चौधरी एवं जसवंत प्रजापति को दिया गया |

 

            इसी प्रकार लघु कथा लेखन प्रतियोगिता मे शरद उपाध्याय वरिष्ठ कहानीकार एवं व्यंगकार कोटा , डॉ अतुल चतुर्वेदी अध्यक्ष काव्य मधुबन कोटा एवं भगवती प्रसाद गौत्तम वरिष्ठ साहित्यकार कोटा द्वारा समेकित रूप से प्रथम स्थान माखन सिंह , द्वितीय स्थान श्वेता चौधरी एवं विजय शर्मा, तृतीय स्थान नेहा तंजीम सागर तथा सांत्वना पुरुस्कार मुकेश कुमार भील , बबली मीणा एवं अंकित राठोर को दिया गया |

 

            निबंध लेखन प्रतियोगिता मे शरद उपाध्याय वरिष्ठ कहानीकार एवं व्यंगकार कोटा , डॉ अतुल चतुर्वेदी अध्यक्ष काव्य मधुबन कोटा एवं भगवती प्रसाद गौत्तम वरिष्ठ साहित्यकार कोटा द्वारा समेकित रूप से प्रथम स्थान दीक्षा हाड़ा , द्वितीय स्थान नेहा तंजीम सागर एवं रहनुमा शेख़, तृतीय स्थान कारण चौधरी तथा सांत्वना पुरुस्कार सुजाता , हेमंत सिंह हाड़ा एवं श्वेता चौधरी को दिया गया |

 

            काव्य लेखन एवं वाचन प्रतियोगिता मे निर्णायक मण्डल के निर्णायक डॉ विवेक मिश्रा प्रोफेसर हिन्दी राजकीय कला महाविधालय कोटा , अश्विनी त्रिपाठी शायर एवं गजलकार एवं किशण प्रणय युवा साहित्यकार कोटा द्वारा समेकित रूप से प्रथम स्थान नव्या शर्मा , द्वितीय स्थान जीविका मेरोठा , तृतीय स्थान उन्नति मिश्रा तथा सांत्वना पुरुस्कार मनस्वी सिंह , अविका शर्मा एवं सानवी शर्मा को दिया गया |

 

            स्मार्ट फोन टंकण प्रतियोगिता मे निर्णायक मण्डल के निर्णायक डॉ विवेक मिश्रा प्रोफेसर हिन्दी राजकीय कला महाविधालय कोटा , मेघना तरुण समीक्षक कवियात्री एवं व्यंगकार कोटा एवं प्रज्ञा गौत्तम विज्ञान लेखिका एवं कथाकार कोटा द्वारा समेकित रूप से प्रथम स्थान तरुण कुमार शर्मा , द्वितीय स्थान मोहित मेरोठा , तृतीय स्थान लविन कुमार शर्मा तथा सांत्वना पुरुस्कार शलिनी शर्मा , अविका शर्मा एवं हर्षिता योगी को दिया गया |

 

            वाद विवाद प्रतियोगिता मे निर्णायक मण्डल के निर्णायक विष्णु शर्मा हरिहर अध्यक्ष चित्तौड़ प्रांत अखिल भारतीय साहित्य परिषद एवं योगिराज योगी कोटा संगठन प्रभारी अखिल भारतीय साहित्य परिषद कोटा द्वारा समेकित रूप से प्रथम स्थान नव्या शर्मा , द्वितीय स्थान उन्नति मिश्रा को प्रदान किया गया |


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like