GMCH STORIES

बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर बांद्रा टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन. 

( Read 8853 Times)

17 Apr 21
Share |
Print This Page
बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर बांद्रा टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन. 

  कोटा  रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तथा अतिरिक्त यातायात क्लियर करने के उद्देश्य से बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर बांद्रा टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।  यह ट्रेन कोटा मंडल के भवानीमंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, बयाना स्टेशनों पर भी रुकेंगी  । 

                                                                               

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अजय कुमार पाल ने बताया कि   गाड़ी संख्या 09067 बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर दिनाँक 18.04.2021 एवं 25.04.2021 को बांद्रा टर्मिनस स्टेशन से 19:25 बजे प्रारम्भ होकर अगले दिन रतलाम 05:25 बजे, भवानी मंडी स्टेशन से 07:55 बजे, कोटा 09:25 बजे और सवाई माधोपुर स्टेशन से 10.45 बजे होकर गुजरेगी तथा तीसरे दिन 06:05 बजे गोरखपुर पहुँचेगी । इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09068 गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन दिनाँक 20.04.2021 एवं 27.04.2021 को गोरखपुर स्टेशन से 16:10 बजे प्रारम्भ होकर अगले दिन सवाई माधोपुर 11:15 बजे , कोटा 13:00 बजे ,भवानी मंडी 14:10 बजे और तीसरे दिन 05:10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी। इस गाड़ी में 18 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 24 कोच हैं। यह गाड़ी रास्ते में दोनों तरफ बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, भवानीमंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, बयाना, आगरा फोर्ट , टूंडला इटावा , कानपुर सेण्ट्रल , लखनऊ सिटी , बाराबांकी एवं बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी।   

      यह गाड़ी पूर्णतः आरक्षित है, अतः इनमें कन्फर्म टिकटधारी यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति है।              

      यात्रीगण कृपया यात्रा प्रारम्भ करने से पूर्व एवं यात्रा के दौरान कोविड-19 से सम्बंधित भारत सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करें। मास्क का सदैव उपयोग अवश्य करें तथा स्टेशन एवं ट्रेन में आपस में उचित दूरी बना कर रखें। किसी भी वजह से भीड़ भाड़ ना करें, हाथों को धोते रहें, प्रतिकार शक्ति बनाये रखें, ताकि वायरस के संक्रमण से बचा जा सके।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Kota News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like