GMCH STORIES

एक माह तक चलने वाले मेले का उद्घाटन एक अक्टूबर को

( Read 12641 Times)

30 Sep 16
Share |
Print This Page
(डॉ. प्रभात कुमार सिंघल.कोटा) कोटा के रा६ट्रीय स्तर के दशहरा मेला रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जायेगा। करीब एक माह तक चलने वाले दशहरा मेले का रंगारंग उद्घाटन एक अक्टूबर को सायः 5ः00 बजे श्रीराम रंगमंच पर होगा। उद्घाटन कार्यक्रम आयोजन मुख्य अतिथी राज्य गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया होंगे जबकि अध्यक्षता स्थानिय सांसद ओम बिरला करेंगे। इस कार्यक्रम में विश६ट अतिथी के रूप में जिले के सभी विधायकों, नगर विकास न्यास अध्यक्ष एवं भाजपा जिला अध्यक्ष भी भाग लेंगे। उद्घाटन समारोह को यादगार बनाने के लिए कलाकार स्वरूप खान एवं गुलाबों अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
निगम से प्राप्त जानकारी के मुताबित दशहरा मेले में रामलीला, राम बारात, रावण दहन, अखिल भारतीय एवं स्थानिय कवि सम्मेलन, पर्यटन विभाग का सांस्कृतिक कार्यक्रम, प८चम क्षेत्र् सांस्कृतिक केन्द्र का कार्यक्रम, कव्वाली, भजन संध्या, सिंधी एवं पंजाबी कार्यक्रम तथा सीने संध्या प्रमुख कार्यक्रमों के रूप में आयोजित किये जायेंगे।
आयोजनों की श्रृंखला में प्रथम दिन एक अक्टूबर को रात्री 9ः00 बजे श्रीराम रंगमंच पर रामलीला का शुभारम किया जायेगा। रामबारात का आयोजन 6 अक्टूबर होगा तथा 8 अक्टूबर को रात्री में आशापुरा माताजी मंदिर में भजन संध्या आयोजित की जायेगी। इसी कडी 9 अक्टूबर प्रातः 9ः00 बजे आशापुरा माताजी मंदिर में दुर्गा पूजन होगा। रामकथा का समापन पार्वती पुरम एवं कुन्हाडी में सायं 5ः00 बजे 11 अक्टूबर को किया जायेगा। विजयदशमी के दिन 11 अक्टूबर को सायं 5ः00 बजे गढ पैलस से श्री लक्ष्मीनारायण जी की सवारी का आयोजन किया जायेगा तथा मुहर्त के अनुसार दशहरा मेला प्रांगण पर रावण दहन आर्कषक आतिशबाजी के साथ किया जायेगा। भरत मिलाप ७ाोभा यात्र का आयोजन 12 अक्टूबर को सायं 5ः00 बजे कैथूनीपोल से प्रारंभ होगा तथा मेला प्रांगण पर सायं 7ः30 बजे भरत मिलाप व 8ः30 बजे श्रीराम रंगमंच पर श्रीराम राज्याभिशेक का कार्यक्रम आयोजन किया जायेगे।
दशहरा मेले के कार्यक्रमों के तहत 13 अक्टूबर को रात्री 8ः00 बजे विजयश्रीरंगमंच पर स्थानिय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा, 14 अक्टूबर को रात्री 8ः00 बजे प्रदशर्नी उद्घाटन एवं 8ः30 बजे सिंधी कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। अखिल राजस्थानी कवि सम्मेलन का आयोजन रात्री 8ः00 बजे 15 अक्टूबर को होगा तथा 16 अक्टूबर को पर्यटन विभाग का कार्यक्रम, 17 अक्टूबर को स्थानिय बाल प्रतिभा कार्यक्रम, 18 अक्टूबर प८चम क्षेत्र् सांस्कृतिक केन्द्र का कार्यक्रम, 19 अक्टूबर को कव्वाली कार्यक्रम, 20 अक्टूबर को भजन संध्या, 21 अक्टूबर को गजल संध्या, 22 अक्टूबर को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, 23 अक्टूबर को भोजपुरी कार्यक्रम, 24 अक्टूबर को अखिल भारतीय मुशायरा, 25 अक्टूबर को पंजाबी कार्यक्रम तथा 26 अक्टूबर सीने कलाकर कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। मले का समापन समारोह 27 अक्टूबर को रात्री 7ः00 बजे आकषर्क आतिशबाजी के साथ किया जायेगा।
ये भी होंगे आकषर्ण का केन्द्र
कार्यक्रम आयोजन की श्रृंखला में 14 अक्टूबर को अखिल भारतीय चम्बल, कु८ती दंगल, मूंछ एवं साफा प्रतियोगिता, 15 एवं 16 अक्टूबर को अखिल भारतीय चम्बल, कु८ती दंगल, 17 अक्टूबर को यू.आई.टी. ओडीटोरियम में ७ाास्त्री संगीत कार्यक्रम, 19 अक्टूबर को नगर निगम कार्यलय में मेहंदी, रंगोली, मांडना प्रतियोगिता, 21 अक्टूबर को विजयश्रीरंगमंच पर मिस्टर एण्ड मिसेज हाडौती प्रतियोगिता, 23 अक्टूबर विजचश्रीरंगमंच पर हत्था माला एवं लम्बे बाल प्रतियोगिता, 24 अक्टूबर को बेस्ट ब्राइडल मेकअप प्रतियोगिता, 25 अक्टूबर सबसे व लम्बी व छोटी महिला/पुरूष प्रतियोगिता तथा 26 अक्टूबर को परीधान उत्सव के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। ग्रामीण क्षेत्रें की जनता व किसानों के लिए किसान रंगमंच पर 13 से 26 अक्टूबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा।
तैयारी तेजी पर
दशहरा मेला आयोजन जिला प्रशासन से सहयोग से नगर निगम तेजी से तैयारी* कर रहा है। दशहरा मैदान को दुरूस्त किया जा रहा है। जिला कलेक्टर ने भी बैठक कर यादगार मैला आयोजन करने को कहा है। नगर विकास न्यास सहित अन्य संस्थाऐं भी आयोजन में भागीदारी निभा रही हैं। निगम द्वारा विभिन्न विभागों के सहयोग से पेयजल, बिजली, आव८यक सेवाओं, यातायात सुविधा, चिकित्सा सुविधा आदि उपलब्ध कराई जायेंगी। नगर निगम के महापौर महेश विजय, उपमहापौर सुनिता व्यास, अध्यक्ष मेला आयोजन समिति राममोहन मित्र, आयुक्त शवप्रसाद मदन नकाते, उपायुक्त राजेन्द्र सिंह चारण, राजेश डागा, अशोक त्यागी तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा समस्त पाषर्दगण मेले के आयोजन को एतिहासिक बनाने में जुटे है।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Entertainment
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like