GMCH STORIES

डाॅ.कृति भारती के सम्मान में हर्शी का स्पेशल चॉकलेट एडिशन लांच

( Read 13130 Times)

08 Mar 21
Share |
Print This Page
डाॅ.कृति भारती के सम्मान में हर्शी का स्पेशल चॉकलेट एडिशन लांच

जोधपुर । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विश्वस्तरीय नामचीन अमेरिका की चॉकलेट कंपनी हर्शी के अनूठे हर-शी कैम्पेन में भारत से सूर्यनगरी की पुनर्वास मनोवैज्ञानिक एवं सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी डाॅ.कृति भारती को शामिल किया। कंपनी ने हर-शी कैम्पेन में चॉकलेट का स्पेशल एडिशन लांच किया। जिसमें चॉकलेट के कवर व स्लीव पर डॉ. कृति भारती की तस्वीर के साथ जींवन संघर्ष से लेकर बाल विवाह निरस्त व रोकथाम की साहसिक मुहिम को बखूबी चित्रण कर उकेरा गया है। अब कंपनी स्पेशल एडिशन चॉकलेट फ्री में वितरित करेगी।

अंतरराष्ट्रीय चॉकलेट निर्माता कंपनी हर्शी ने  ब्राज़ील के बाद इस साल भारत मे महिला दिवस पर हर-शी कैम्पेन चलाया। जिसमें डाॅ.कृति भारती को बाल विवाह निरस्त एवं रोकथाम की अनूठी साहसिक मुहिम के लिए चुना गया। कंपनी ने कैम्पेन में हर-शी राईजेज टाइटल से चॉकलेट का स्पेशल एडिशन लांच किया। जिसमें सारथी ट्रस्ट की डॉ.कृति भारती की चॉकलेट फ्रंट कवर पर तस्वीर चित्रण कर उकेरी गई। जिसके साथ ही जाको राखे साइयां मार सके ना कोई स्लोगन दिया गया। यानी डॉ. कृति खुद की जान जोखिम में डाल कर मासूमों का जींवन बचा रही है। खुद का बचपन भी संघर्षों में गुजरा। खुद के बचपन की तकलीफों से उबर कर अब मासूमों को बचा रही है। वहीं चॉकलेट के कवर बैक पर डॉ. कृति के जींवन संघर्ष, संघर्ष से उबरने से लेकर बाल विवाह निरस्त व रोकथाम की मुहिम की उकेरा गया है।  संभवत:किसी अंतरराष्ट्रीय चॉकलेट ब्रांड ने पहली बार भारत से किसी सोशल एक्टिविस्ट के सम्मान में स्पेशल चॉकलेट एडिशन लांच किया है। इससे पहले रीबोक कंपनी ने भी डॉ. कृति भारती के सम्मान में स्पेशल शूट करवाकर सोशल मीडिया कैम्पेन चलाया था। 

बाल विवाह निरस्त की मुहिम

उल्लेखनीय है कि डाॅ.कृति भारती ने देश का पहला बाल विवाह निरस्त करवाकर अनूठी साहसिक पहल की थी। जिसे लिम्का बुक और वर्ल्ड रिकाॅर्ड्स इंडिया व सीबीएसई पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया। डाॅ.कृति ने अब तक 41 जोड़ों के बाल विवाह निरस्त करवाए और हजारों बाल विवाह रूकवाए हैं। डाॅ.कृति भारती को यूएसए की टैफेड मैगज़ीन ने वर्ल्ड टॉप 10 एक्टिविस्ट सूची में शुमार किया। अन्तर्राष्ट्रीय संगठन पिक्सेल प्रोजेक्ट्स ने विश्व की 16 रोल माॅडल और बीबीसी की 100 प्रेरणादायक महिलाओं की सूची में शामिल किया था। डाॅ.कृति यूके सरकार के नन इन थ्री सेंटर की इंटरनेशनल एडवाइजरी कमेटी में शामिल की गई है। वहीं अन्तर्राष्ट्रीय संगठन गर्ल्स नाॅट ब्राइट की ओर चेंज मेकर सम्मान, लंदन में अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान ग्लोबल अवाॅर्ड, मारवाड़ रत्न, मेवाड़ रत्न सहित कई राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है। 

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like