GMCH STORIES

कनीना खास स्टेशन पर गाडियों का अस्थाई ठहराव

( Read 13217 Times)

07 Mar 20
Share |
Print This Page
कनीना खास स्टेशन पर गाडियों का अस्थाई ठहराव

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु गडी धाम नवरात्री मेले के अवसर पर बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का कनीना खास स्टेशन पर दिनांक २२.०३.२० से ०४.०४.२० तक अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अभय शर्मा के अनुसारः-

बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर Intercity Express का कनीना खास स्टेशन पर ०१ मिनट का अस्थाई ठहराव (दिनांक २२.०३.२० से ०४.०४.२० तक)

गाडी संख्या २२४७१, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला Intercity Express रेल सेवा कनीना खास स्टेशन पर १४.४० बजे आगमन एवं १४.४१ बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या २२४७२, दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर इंटरसिटी एक्सप्रेस रेल सेवा कनीना खास स्टेशन पर
१०.५३ बजे आगमन एवं १०.५४ बजे प्रस्थान करेगी।

बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर Superfast Express का कनीना खास स्टेशन पर ०१ मिनट का अस्थाई ठहराव (दिनांक २२.०३.२० से ०४.०४.२० तक)

गाडी संख्या १२४५८, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला Superfast Express रेल सेवा कनीना खास स्टेशन पर ०३.४४ बजे आगमन एवं ०३.४५ बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या १२४५७, दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेल सेवा कनीना खास स्टेशन पर
०१.३६ बजे आगमन एवं ०१.३७ बजे प्रस्थान करेगी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like